डीसीपी गंगानगर के आदेश पर उतरांव पुलिस ने विवादित जमीन पर बनाए गए आलीशान मकान को सील कर दिया है। इससे आरोपियों में हड़कंप मचा हुआ है। बता दें कि उतरांव थाना क्षेत्र के आराकला कजरीगढ़ गांव में 31 अक्टूबर दीपावली की रात यादव पक्ष के लोगों द्वारा ब्राह्मण समाज के लोगों पर हमला बोलकर दो लोगों की हत्या कर दी थी।
उतरांव थाना क्षेत्र के आराकला कजरीगढ़ गांव में पवन दुबे और जितेंद्र दुबे के हत्यारोपियों पर प्रशासन ने कानून का शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। डीसीपी गंगानगर के आदेश पर उतरांव पुलिस ने विवादित जमीन पर बनाए गए आलीशान मकान को सील कर दिया है। इससे आरोपियों में हड़कंप मचा हुआ है। बता दें कि उतरांव थाना क्षेत्र के आराकला कजरीगढ़ गांव में 31 अक्टूबर दीपावली की रात यादव पक्ष के लोगों द्वारा ब्राह्मण समाज के लोगों पर हमला बोलकर दो लोगों की हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
मामला काफी हाई प्रोफाइल बना तो घटनास्थल पर जिलाधिकारी और अतिरिक्त पुलिस आयुक्त को मजबूर होकर मौके पर आना पड़ा। जिलाधिकारी के समक्ष पीड़ित पक्ष ने कई मांगे रखी थीं। घटना में मारे गए दोनों युवकों का त्रयोदशाह कार्यक्रम संपन्न होते ही प्रशासन ने ने आरोपियों के खिलाफ शिकंजा कसना शुरू कर दिया है।