फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : डीजे पर नाचते समय बराती और घराती भिड़े, युवक का कान दांत से काटा

Sun, 17 Nov 2024 06:52 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

आरा खुर्द गांव निवासी गुलाब गौतम की पुत्री की शादी थी। हंडिया थाना क्षेत्र के किराव से बारात आई हुई थी। शनिवार को रात के समय द्वारपूजा के समय डीजे के गाने पर नाच के दौरान बराती पक्ष और घराती पक्ष के बीच किसी बात को लेकर विवाद के दौरान मारपीट हो गई।
विज्ञापन
फोटो पहचान। क्षेत्र के आर खुर्द गांव में मारपीट के दौरान बृजेश कुमार का कटा कान। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उतरांव थाना क्षेत्र के आरा खुर्द गांव में शनिवार की रात को द्वारचार के समय डीजे के गाने पर नाचते समय बराती एवं घराती पक्ष में किसी बात को लेकर मारपीट हो गई। इस दौरान दोनों पक्षों से आधा दर्जन लोग घायल हो गए। सभी को चोटे आई हैं। मारपीट के दौरान बराती पक्ष के एक युवक की घराती पक्ष के लोगों ने उसका दांत से कान काट लिया। घटना के बाद दोनों पक्षों में खलबली मच गई। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा बुझाकर मामला शांत कराया। किसी तरह से विवाह का कार्यक्रम संपन्न हुआ। 

विज्ञापन


आरा खुर्द गांव निवासी गुलाब गौतम की पुत्री की शादी थी। हंडिया थाना क्षेत्र के किराव से बारात आई हुई थी। शनिवार को रात के समय द्वारपूजा के समय डीजे के गाने पर नाच के दौरान बराती पक्ष और घराती पक्ष के बीच किसी बात को लेकर विवाद के दौरान मारपीट हो गई। इस दौरान दोनों पक्षों से आधा दर्जन लोग घायल हो गए। बाराती पक्ष के बृजेश कुमार पटेल पुत्र सुरेश चंद्र की पिटाई कर उसके कान को दांत से काट लिया गया। इससे वह लहूलुहान हो गया।

इसी तरह से सत्यम पुत्र रमेश कुमार, अर्जुन पुत्र सियाराम भी घायल हो गए। वही घराती पक्ष से अवधेश कुमार पुत्र कृष्ण मुरारी, सुमित कुमार पुत्र भोलानाथ आदि लोगो को चोटे आई हैं। बाराती पक्ष के सुरेश चंद के तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें