फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Umesh Pal Murder Case: माफिया अतीक के बेटों अली-उमर के खिलाफ चार्जशीट दाखिल, साजिश में शामिल होने का आरोप

Mon, 01 Jul 2024 06:55 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

उमेश पाल हत्याकांड मामले में पुलिस ने माफिया अतीक के बेटों अली और उमर के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी है। पुलिस दोनों के बयान पहले ही दर्ज कर चुकी थी। हत्याकांड में गिरफ्तार शूटरों और अन्य आरोपियों के बयान के आधार पर दोनों को आरोपी बनाया गया है। पुलिस को यह पुख्ता सबूत मिले हैं कि उमेश पाल हत्याकांड के लिए रची जाने वाली साजिश की जानकारी अली और उमर को भी थी।
विज्ञापन
अली, उमर और अतीक अहमद। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उमेश पाल हत्याकांड केस में पुलिस ने चौथी पूरक चार्जशीट दाखिल कर दी है। इस चार्जशीट में माफिया अतीक अहमद के बेटों उमर और अली को भी आरोपी बनाया गया है। हत्याकांड मामले में पुलिस की छानबीन में दोनों की संलिप्तता सामने आई थी। कई आरोपियों ने अपने बयान में कहा था कि जेल में बंद अली और उमर को उमेश पाल हत्याकांड के बारे में जानकारी थी और हत्याकांड को अंजाम देने वालों से उनकी मुलाकात हुई थी। इसके बाद ही आशंका जाहिर की जा रही थी कि पुलिस दोनों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर सकती है।

विज्ञापन


बता दें कि उमेश पाल हत्याकांड में अतीक अहमद के बड़े बेटे उमर का बयान पुलिस ने दर्ज किया था। धूमनगंज पुलिस ने लखनऊ जेल जाकर उससे पूछताछ की और उसका बयान लिया। नैनी जेल में बंद उसके छोटे भाई अली का बयान भी पुलिस ले चुकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें