फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उमेश पाल हत्याकांड : शाइस्ता की तलाश में ग्रामीण इलाकों में भी छापेमारी, नैनी, मेजा में ताबड़तोड़ दबिश

Tue, 21 Mar 2023 01:00 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन की तलाश में सोमवार को यमुनापार और गंगापार के कई इलाकों में छापेमारी की गई। गंगापार के मऊआइमा, नवाबगंज और फूलपुर के कई घरों में दबिश दी गई। दूसरी ओर यमुनापार के नैनी और मेजा इलाकों में दबिश दी गई।
विज्ञापन
Prayagraj News : शाइस्ता परवीन, माफिया अतीक अहमद की पत्नी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन की तलाश में सोमवार को यमुनापार और गंगापार के कई इलाकों में छापेमारी की गई। गंगापार के मऊआइमा, नवाबगंज और फूलपुर के कई घरों में दबिश दी गई। दूसरी ओर यमुनापार के नैनी और मेजा इलाकों में दबिश दी गई।

विज्ञापन


25 हजार की इनामी शाइस्ता परवीन की खोज में पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। शहर में चकिया, राजरूपपुर, मरियाडीह, असरावर, असरौली और हटवा आदि इलाकों में लगातार खोजबीन की जा रही है। अब पुलिस को इनपुट मिला है कि शाइस्ता ग्रामीण इलाकों में भी छिपी हो सकती है। सूचना पर पुलिस ने नवाबगंज, मऊआइमा और फूलपुर के कई गांवों में दबिश दी।

इन इलाकों में अतीक के रिश्तेदारों के साथ साथ करीबियों के घरों को भी खंगाला गया। यमुनापार के नैनी और मेजा इलाकों में भी दबिश दी गई। पुलिस कॉल डीटेल्स और करीबियों के बयान के आधार पर उन्हें खोज रही है। अतीक के बेटे के तमाम दोस्त भी पुलिस के रडार पर हैं। उनके कॉल डीटेल्स के आधार पर भी दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें