फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उमेश पाल हत्याकांड : माफिया अतीक के भाई अशरफ को फिर प्रयागराज लाने की तैयारी, बरेली पहुंची पुलिस टीम

Fri, 31 Mar 2023 10:14 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

माफिया अतीक अहमद के भाई पूर्व विधायक अशरफ उर्फ खालिद अजीम को बरेली जेल से फिर प्रयागराज ले जाया जाएगा। इसके लिए वहां की पुलिस टीम बरेली आ गई है। माना जा रहा है कि प्रयागराज की टीम अशरफ को लेकर शनिवार सुबह यहां से रवाना होगी।
विज्ञापन
Prayagraj News : अशरफ। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

माफिया अतीक अहमद के भाई पूर्व विधायक अशरफ उर्फ खालिद अजीम को बरेली जेल से फिर प्रयागराज ले जाया जाएगा। इसके लिए वहां की पुलिस टीम बरेली आ गई है। माना जा रहा है कि प्रयागराज की टीम अशरफ को लेकर शनिवार सुबह यहां से रवाना होगी।

उमेश पाल हत्याकांड में अशरफ को भी साजिश रचने का आरोपी बनाया गया है। इसी सिलसिले में प्रयागराज पुलिस ने कोर्ट से उसका बी वारंट लिया है। प्रयागराज से आई टीम ने बरेली जिला जेल (केंद्रीय जेल-2) पहुंचकर जेल अधीक्षक राजीव शुक्ला से मुलाकात की।

विज्ञापन


खराब मौसम की वजह से अशरफ को शनिवार सुबह प्रयागराज ले जाने का निर्णय लिया गया। अशरफ के वकील भी प्रयागराज से टीम के साथ आए हैं, वह भी सुबह काफिले के साथ वहां के लिए रवाना होंगे। मीडिया से बातचीत में वकील ने कहा कि अशरफ ने जेल से बाहर जाने पर खतरा जताया है, फिर भी बार-बार जेल से निकाला जा रहा है।

अशरफ की आज प्रयागराज सीजेएम कोर्ट में पेशी होगी

शनिवार सुबह प्रयागराज पुलिस अशरफ को वहां के सीजेएम कोर्ट में पेश कर उमेश पाल हत्याकांड में न्यायिक अभिरक्षा मांगेगी। इसके मंजूर होते ही उमेश पाल हत्याकांड में पूछताछ के लिए अशरफ का पुलिस रिमांड मांगा जाएगा। सूत्रों के मुताबिक टीम अशरफ का 14 दिनों का कस्टडी रिमांड मांग सकती है। प्रयागराज पुलिस ने अशरफ को बरेली जेल से ले जाने के लिए सीजेएम कोर्ट से 28 मार्च को ही आदेश हासिल कर लिया था।

विज्ञापन

सद्दाम की लोकेशन को लेकर होगी पूछताछ

अशरफ को प्रयागराज लाए जाने और कस्टडी रिमांड मांगे जाने से अतीक अहमद के परिवार की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। अभी तक अशरफ का साला सद्दाम फरार है जो बरेली के बिथरी थाने में दर्ज रिपोर्ट में भी नामजद है। सद्दाम की तलाश में बरेली पुलिस की एसआईटी के साथ ही बरेली एसटीएफ, लखनऊ व प्रयागराज पुलिस की टीमें लगी हैं। अशरफ और सद्दाम एक-दूसरे के राजदार हैं। इस लिहाज से अशरफ से पूछताछ कर पुलिस अहम सुराग हासिल कर सकती है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें