अतीक के बहनोई डाॅ. अखलाक को पुलिस कस्टडी रिमांड पर ले सकती है। अधिकारियों ने इस बाबत मंत्रणा की है। जल्द ही पुलिस अदालत से कस्टडी रिमांड के लिए प्रार्थना कर सकती है। अखलाक के मेरठ स्थित घर में पांच मार्च को पांच लाख का इनामी शूटर गुड्डू मुस्लिम 17 घंटों के लिए आकर ठहरा था।

विज्ञापन
शूटर को घर में ठहराने और उसे आर्थिक मदद करने के आरोप में एसटीएफ ने अखलाक को गिरफ्तार कर लिया था। उसे नैनी जेल भेज दिया गया। पुलिस उससे पूछताछ में यह पता लगाने का प्रयास करेगी कि और कौन कौन शूटर उसके घर में रुके थे। शूटरों के और कौन कौन मददगार हैं।