फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उमेश पाल हत्याकांड : माफिया अतीक और अशरफ को कोर्ट में किया गया पेश, कोर्ट ने चार दिनों की रिमांड की मंजूर

Thu, 13 Apr 2023 02:33 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

उमेश पाल हत्याकांड मामले में माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ को कड़ी सुरक्षा के बीच कोर्ट में पेश किया गया। इस दौरान पूरा कचहर परिसर पुलिस छावनी में तब्दील रहाा। वकीलों की काफी भीड़ रही। कोर्ट में सरकार के वकील ने 14 दिन की रिमांड मांगी है। कोर्ट ने चार दिन की रिमांड मंजूर की है।
विज्ञापन
Prayagraj News : कड़ी सुरक्षा में माफिया अतीक को कोर्ट में पेश किया गया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उमेश पाल हत्याकांड मामले में माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ को कड़ी सुरक्षा के बीच कोर्ट में पेश किया गया। इस दौरान पूरा कचहर परिसर पुलिस छावनी में तब्दील रहाा। वकीलों की काफी भीड़ रही। कोर्ट में सरकार के वकील ने 14 दिन की रिमांड मांगी है। दोनों भाइयों को 14-14 दिन की रिमांड मांगी, अतीक और अशरफ के वकीलों ने रिमांड का विरोध किया। कहा कि अतीक की तबीयत सही नहीं चल रही है, इसलिए रिमांड मंजूर न की जाए। कोर्ट ने दोनों की चार-चार दिनों की रिमांड मंजूर की है।

विज्ञापन


करीब डेढ़ घंटे से कोर्ट में दोनों पक्षों की दलील जारी है। पेशी के दौरान कचहरी में काफी हंगामा हुआ। इस दौरान धक्कामुक्की भी की गई। इसको देखते हुए अतिरिक्त फोर्स मंगा ली गई है। नैनी जेल से अतीक और अशरप को एक ही वैन से लाया गया है। दोनों भाइयों को कोर्ट रूम में ले जाते समय एक समय भीड़ काफी बेकाबू हो गई, जिसे काबू में करने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। इस दौरान वकीलों ने जमकर हंगामा गया। पहले अशरफ को कोर्ट के समक्ष पेश किया गया। अशरफ ने खुद को निर्दोष बताया।







नैनी- कड़ी सुरक्षा के बीच केंद्रीय कारागार लाए गए अतीक-अशरफ

उमेश पाल हत्याकांड में वी वारंट मिलने के बाद प्रयागराज पुलिस बुधवार देर शाम गुजरात के साबरमती जेल से माफिया अतीक अहमद व बरेली जेल से उसके भाई अशरफ को लेकर केंद्रीय कारागार नैनी लाया गया है। इन्हें रात भर जेल में रखने के बाद बृहस्पतिवार सुबह पेशी पर ले जाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। जेल के भीतर प्रिजन वैन ले जाई गई है। डॉक्टरों की टीम ने अतीक और अशरफ का स्वास्थ्य परीक्षण किया। 

विज्ञापन

Prayagraj News : कड़ी सुरक्षा में अशरफ को कोर्ट में किया गया पेश। - फोटो : अमर उजाला
अलग अलग बैरक में रखे गए हैं दोनों

अतीक और अशरफ को नैनी जेल में अलग अलग बैरक में रखा गया है। इसी जेल में माफिया का बेटा अली भी बंद है। सुरक्षा को लेकर बैरक में तैनात बंदी रक्षकों के अलावा केवल वरिष्ठ अधिकारियों को जाने की अनुमति है। बैरक अतिरिक्त कैमरे के साथ गेट में बॉडीबार्न कैमरे से लैस बंदी रक्षकों को तैनात किया गया है। उमेश पाल हत्याकांड मामले में वी वारंट जारी होने के बाद पुलिस बृहस्पतिवार को माफिया अतीक व अशरफ को न्यायालय में पेश कर पूछताछ के लिए उनका रिमांड मांगेगी।

इसे लेकर माफिया अतीक अहमद को गुजरात की साबरमती जेल से और अशरफ को बरेली जेल से बुधवार को केंद्रीय कारागार नैनी लाया गया। यहां पहले से माफिया अतीक का बेटा अली अहमद बंद है। बुधवार शाम 5.58 बजे माफिया अतीक को लेकर टीम केंद्रीय कारागार नैनी पहुंची। जेल के मुख्य गेट को खोलकर अतीक की बैन को अंदर किया गया। वरिष्ठ जेल अधीक्षक कार्यालय के सामने अतीक को उतारा गया। यहां पहले से मौजूद चिकित्सकों की टीम ने उसका मेडिकल किया। इसके बाद उसे बैरक तक ले जाया गया।
विज्ञापन

Prayagraj News : कोर्ट से अतीक और अशरफ को ले जाया गया। - फोटो : अमर उजाला
कोर्ट से निकलते समय अतीक पर हमले की कोशिश, फेंके गए जूते

कोर्ट से बाहर निकलते समय माफिया अतीक अहमद पर वकीलों ने हमले का प्रयास किय। इससे पुलिस और रैपिड एक्शन फोर्स को काफी मशक्कत का सामना करना पड़ा। वकीलो ने माफिया अतीक और अशरफ को जमकर गालियां दी और अतीक की तरफ जूते उछाले। इस दौरान अतीक को गाली दी गई। 




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें