राजेश पायलट पर हुआ था ढाई लाख का इनाम
नंदी हमला मामले के मुख्य आरोपी राजेश पायलट पर सबसे ज्यादा ढाई लाख का इनाम रखा गया। इसके बाद अतीक के बड़े बेटे उमर पर भी ढाई का इनाम घोषित हुआ था। फिर उमेश पाल हत्याकांड में असद समेत अन्य आरोपियों पर भी ढाई ढाई लाख का इनाम हुआ था। अब असद, गुड्डू मुस्लिम, गुलाम, अरमान और साबिर पर पांच पांच लाख का इनाम घोषित कर दिया गया। पांचों प्रयागराज के सबसे बड़े इनामी बन गए हैं।
इन लोगों को पर घोषित हुआ था पांच लाख का इनाम
राज्यपाल की संस्तुति पर जिन लोगों पर शासन ने पांच लाख रुपये का इनाम घोषित किया था, उसमें असद अहमद पुत्र अतीक अहमद, निवासी चकिया थाना खुल्दाबाद प्रयागराज, अरमान पुत्र समीम निवासी महात्मा गांधी मार्ग, सिविल लाइंस प्रयागराज, गुलाम पुत्र मकसूदन निवासी मेंहदौरी थाना शिवकुटी प्रयागराज, गुड्डू मुस्लिम पुत्र शफीक अहमद निवासी लाला की सराय थाना शिवकुटी, साबिर पुत्र नसीर निवासी मरियाडीह थाना पुरामुफ्ती प्रयागराज शामिल थे।
भाजपा अल्पसंख्य प्रकोष्ठ के पूर्व जिलाध्क्ष का भाई था गुलाम
असद के साथ एनकाउंटर में मारा गया पांच लाख का इनामी गुलाम हसन भाजपा अल्पसंख्य प्रकोष्ठ के प्रयागराज जिलाध्यक्ष राहिल का छोटा भाई था। गुलाम हसन इलाहाबाद विवि से विधि की पढ़ाई कर चुका था और छात्रनेता भी था। ठेकेदार चंदन सिंह की हत्या के बाद उसका नाम अपराध की दुनिया में सामने आया था। चंदन के परिवार वालों ने अतीक के कहने पर समझौता कर लिया था, जिसके बाद गुलाम को जमानत मिल गई थी। इसी एहसान के चलते वह अतीक अहमद का मुरीद हो गया था।
गुलाम हसन की फोटो अखिलेश, करवरिया के साथ हुई थी वायरल
एनकाउंटर में मारे गए गुलाम हसन की फोटो पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और भाजपा के पूर्व विधायक उदयभान करवरिया उनकी पत्नी पूर्व विधायक नीलम करवरिया के साथ वायरल हुई थी, जिसको लेकर काफी हल्ला मचा था।