12 आरोपी जेल में, तीन फरार
अधिकारियों के मुताबिक, इस बात के प्रमाण मिले हैं, कि यह गैंग आर्थिक लाभ के लिए संगठित होकर अपराध करता रहा है। पूर्व में यह गैंग अतीक व अशरफ की सरपरस्ती में संचालित होता रहा। जबकि अब इसका सरगना अतीक का बेटा अली है। सिटी डीसीपी अभिषेक भारती ने बताया कि उमेश पाल हत्याकांड में अब तक कुल 15 आरोपियों पर चार्जशीट दाखिल की जा चुकी है। इनमें से 12 जेल में हैं जबकि तीन फरार हैं। इन सभी के खिलाफ धूमनगंज थाने में गैंगस्टर के तहत मुकदमा पंजीकृत कराया गया है।