मकान को पहले ही किया जा चुका है कुर्क
उमेश पाल हत्याकांड में फरार माफिया अशरफ की पत्नी जैनब फातिमा उर्फ रूबी के घर को पहले ही कुर्क कर दिया गया था। यह मकान पूरामुफ्ती में सल्लाहपुर के अकबरपुर स्थित वक्फ की संपत्ति पर बनाया गया है।करीब 600 वर्ग गज भूमि पर इस आलीशान मकान का निर्माण किया गया है। एक मंजिल के इस मकान में सिर्फ एक घरेलू नौकर रहते था जो पुलिस को देखते ही भाग गए। मकान के अगले हिस्से में नौ दुकानें भी बनवाई गई थीं, जिन्हें खाली कराया गया था।
पैतृक घर ढहाए जाने के बाद से बनाया था ठिकाना
वक्फ की जमीन पर बना जो मकान रविवार को कुर्क किया गया, उसे जैनब ने काफी समय पहले से ही ठिकाना बनाया हुआ था। इस मकान में उमेश पाल हत्याकांड के कुछ दिनों बाद तक जैनब रही। मुकदमे में नाम आने के बाद वह घर छोड़कर फरार हो गई। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, 2020 में अतीक-अशरफ का चकिया स्थित पैतृक मकान ढहाए जाने के बाद जैनब काफी दिनाें तक हटवा गांव स्थित अपने मायके में रही थी।
उसके हटवा गांव में रहने के दौरान कई बार पुलिस ने फरार चल रहे अशरफ की तलाश में वहां दबिश दी। सितंबर 2020 में विकास प्राधिकरण ने उसके भाई जैद मास्टर के हटवा स्थित मकान को भी ढहा दिया। 600 वर्ग गज जमीन में बने इस आलीशान मकान पर बुलडोजर चलवा दिया गया। इसके बाद जैनब रिश्तेदारों व करीबियों के घर में रही। एक साल पहले उसने पूरामुफ्ती के अकबरपुर, सल्लाहपुर स्थित वक्फ संपत्ति पर बने एक मकान को अपना ठिकाना बना लिया था।