फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उमेश पाल हत्याकांड: माफिया अतीक के मददगार और फरार शूटर के घरों को मिट्टी में मिलाया, गरजा बुलडोजर, असलहे बरामद

Sat, 04 Mar 2023 12:08 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

इसमें एक असरौली के ग्राम प्रधान माशूकउद्दीन की शिक्षिका बहू का नवनिर्मित मकान तोड़ा गया। जबकि, कौशाम्बी के भखंदा गांव में राजू पाल हत्याकांड में 18 साल से फरार मोस्ट वांटेड शूटर अब्दुल कवि का भी भवन शामिल है। दोनों जगह पुलिस-पीएसी की कड़ी घेराबंदी के बीच देर शाम तक कार्रवाई की।
विज्ञापन
1 of 14
Prayagraj : पूरामुफ्ती इलाके के असरौली में प्रधान माशूकउद्दीन के मकान को ध्वस्त करता बुलडोजर। - फोटो : अमर उजाला
राजू पाल हत्याकांड के मुख्य गवाह उमेश पाल की हत्या के बाद माफिया की कमर तोड़ने की कार्रवाई में शुक्रवार को पीडीए ने प्रयागराज और कौशाम्बी में अलग-अलग जगहों पर एक साथ बुलडोजर चलवाकर दो भवनों को ध्वस्त करा दिया। इसमें एक असरौली के ग्राम प्रधान माशूकउद्दीन की शिक्षिका बहू का नवनिर्मित मकान तोड़ा गया। जबकि, कौशाम्बी के भखंदा गांव में राजू पाल हत्याकांड में 18 साल से फरार मोस्ट वांटेड शूटर अब्दुल कवि का भी भवन शामिल है। दोनों जगह पुलिस-पीएसी की कड़ी घेराबंदी के बीच देर शाम तक कार्रवाई चलती रही।







दोपहर बाद 3:30 बजे पीडीए के अफसर पुलिस-पीएसी के साथ बम्हरौली एयरपोर्ट के पास असरौली के प्रधान माशूकउद्दीन के नव निर्मित भवन पर पहुंचे। वहां एयरपोर्ट की चहारदीवारी से सटे 10 बीघा रकवा वाली भूमि पर करीब दो सौ वर्गगज में प्रधान की बहू तौहीद फातिमा के नाम पर यह भवन अभिलेखों में दर्ज है। पुलिस ने प्रधान और उनके पुत्र शहनवाज मौलाना को अवैध निर्माण कराने जाने के आरोप में भवन के ध्वस्तीकरण आदेश की जानकारी दी। 
विज्ञापन

2 of 14
कौशांबी में कवि अहमद के मकान को ध्वस्त करता बुलडोजर। - फोटो : अमर उजाला
18 साल से फरार चल रहा है कवि अहमद, राजू पाल की हत्या में आया था नाम

विधायक राजू पाल हत्याकांड के आरोपी कवि अहमद के सरायअकिल स्थित मकान को पीडीए ने बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया। बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स के बीच कई जेसीबी और एक पोकलैंड मशीन लगाकर मकान को ध्वस्त कर दिया गया। 

माफिया अतीक अहमद के खास गुर्गे कवि अहमद के मकान के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई से पहले घर के सामान को बाहर निकाला गया। इस दौरान आधा दर्जन अवैध तमंचे मिले। कवी अहमद का घर कौशांबी जिले में सरायअकिल थाना क्षेत्र में भखंदा गांव में है। कवि अहमद का नाम पूर्व विधायक राजू पाल हत्याकांड में आया था। 

कारण पूछने पर पहले अफसर भवन निर्माण अवैध रूप से कराए जाने की ही बात कहते रहे। कुछ देर बाद तौहीद के शौहर शाहनवाज मौलाना रजिस्ट्री के कागज के साथ ही नक्शा पास कराने के लिए पूरी की गई प्रक्रिया से संबंधित आवेदन और लेआउट चार्ज के तौर पर 1.66 लाख रुपये शुल्क जमा कराने की रसीद दिखाने लगे, लेकिन अफसरों ने उनका कागज देखने से मना कर दिया। 







पीडीए के सचिव अजीत कुमार सिंह का कहना था कि यह भवन एयरफोर्स की प्रतिबंधित सीमा में बना है। इसलिए इसे अवैध निर्माण घोषित किया गया है। इसके नक्शे से संबंधित प्रकिया भी रद्द कर दी गई है। बावजूद इसके शाहनवाज उस भवन को वैध बताते हुए ध्वस्तीकरण की कार्रवाई रोकने की गुहार लगाते रहे। तब तक खेत से लेकर सड़क तक पुलिस-पीएसी ने पूरे परिसर की घेराबंदी कर ली। 
विज्ञापन

3 of 14
कवी अहमद के मकान से बरामद असलहे। - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद तीन बुलडोजर और एक पोकलैड लगाकर भवन को तोड़ने की कार्रवाई शुरू कर दी गई। अभी इस भवन की अंतिम रूप से फिनिशिंग चल रही थी। इस दिन वहां बिजली के पंखे, स्विच बोर्ड के साथ ही अन्य कार्य कराए जा रहे थे। अभी इस भवन में शिफ्टिंग होनी बाकी थी, इसलिए कोई सामान भीतर नहीं था। ऐसे में सामान खाली कराने की जरूरत ही नहीं पड़ी। शाम सात बजे तक इस भवन तो तोड़ने की कार्रवाई चली। 







दीवार में कैप्टी बनाकर रखे गए थे असलहे
कवि अहमद का मकान जब ध्वस्त होने लगा तो दीवार के भीतर से असलहे निकलने लगे। बताया जाता है कि दीवार में कैप्टी बनाकर असलहो को रखा गया था ताकि किसी को भनक न लगे और तलाशी के दौरान पुलिस के हाथ न लग सके। मकान गिरने के बाद कवि अहमद की सारी चालाकी धरी रह गई। 

4 of 14
Prayagraj News : अतीक के करीबी माशूकउद्दीन के मकान को ध्वस्त करता बुलडोजर। - फोटो : अमर उजाला।
इस दौरान असरौली गांव के लोगों की सड़क पर खचाखच भीड़ लगी रही। परिजनों ने तमाम कोशिशों के बाद भी अपना पक्ष मीडिया के सामने रखने से इन्कार कर दिया। उधर, अंदरखाने माशूकउद्दीन पर माफिया अतीक से नजदीकी रखने का भी आरोप लगाया जा रहा था। इस पर प्रधान, उनके परिवार के सदस्यों और गांव के कुछ लोगों का कहना था कि उनका माफिया से दूर-दूर तक कोई नाता कभी नहीं रहा है। उधर, कौशाम्बी जिले के सराय अकिल थाना क्षेत्र में भखंदा गांव में भी दोपहर बाद राजू पाल हत्याकांड में 18 साल से फरार शूटर अब्दुल कवि के घर पर पीडीए ने बुलडोजर चलवा दिया।
विज्ञापन

5 of 14
Prayagraj News : घर तोड़ने का विरोध करते माशूकउद्दीन। - फोटो : अमर उजाला।
इस सरकार में मुझे कुछ नहीं कहना है: प्रधान माशूकउद्दीन

ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के दौरान असरौली के प्रधान माशूकउद्दीन अपने कुछ समर्थकों के साथ गम और गुस्से में भरे नजर आए। जब उनसे ध्वस्तीकरण की वजहों के बारे में पूछा गया तब उनका कहना था कि इस सरकार में उन्हें कुछ भी नहीं कहना है। उन्हें पता है कि सुनवाई कहीं नहीं होनी है। समय आने पर इसका जवाब दिया जाएगा। साथ ही उनका यह भी कहना था कि उनको जो भी कहना होगा, वह कोर्ट के सामने कहेंगे।
विज्ञापन

6 of 14
Prayagraj News : अतीक के करीबी माशूकउद्दीन के मकान को ध्वस्त करता बुलडोजर। - फोटो : अमर उजाला।
पुरामुफ्ती के असरौली में प्रधान माशूकउद्दीन के मकान को ध्वस्त करता पीडीए का बुलडोजर। 
विज्ञापन

7 of 14
Prayagraj News : देर शाम तक चली माशूकउद्दीन के मकान को ध्वस्त करने की कार्रवाई। - फोटो : अमर उजाला।
पुरामुफ्ती के असरौली में प्रधान माशूकउद्दीन के मकान को ध्वस्त करता पीडीए का बुलडोजर। 

8 of 14
Prayagraj News : अतीक के करीबी माशूकउद्दीन के मकान को ध्वस्त करता बुलडोजर। - फोटो : अमर उजाला।
पुरामुफ्ती के असरौली में प्रधान माशूकउद्दीन के मकान को ध्वस्त करता पीडीए का बुलडोजर। 

9 of 14
Prayagraj News : माशूकउद्दीन का मकान टूटने पर बिलखती घर की महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला।
मकान टूटने पर बिलखतीं माशूकउद्दीन के घर की महिलाएं। 

10 of 14
Prayagraj News : माशूकउद्दीन और उसके परिवार के लोग। - फोटो : अमर उजाला।
माशूकउद्दीन और उसके परिवार के सदस्यों ने पीडीए की कार्रवाई का कड़ा विरोध किया, लेकिन प्रशासन और फोर्स के आगे उनकी एक न चली। 

11 of 14
Prayagraj News : माशूकउद्दीन का घर तोड़ने से पहले सामान को बाहर निकाला गया। - फोटो : अमर उजाला।
मकान तोड़ने से पहले माशूकउद्दीन के घर के सामान को बाहर निकाल दिया गया। 

12 of 14
Prayagraj News : असरौली में माशूकउद्दीन का मकान गिराने से पहले बड़ी संख्या में फोर्स तैनात रही। - फोटो : अमर उजाला।
असरौली में बड़ी संख्या में फोर्स तैनात रही। इस दौरान ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा रही, जिन्हें पुलिस खदेड़ती रही।

13 of 14
Prayagraj News : माशूकउद्दीन का मकान गिराने के दौरान तैनात फोर्स। - फोटो : अमर उजाला।
असरौली में माशूकउद्दीन का मकान गिराने से पहले बड़ी संख्या में फोर्स तैनात रही। 
विज्ञापन

14 of 14
Prayagraj News : माशूकउद्दीन का मकान गिराने के दौरान तैनात फोर्स। - फोटो : अमर उजाला।
माशूकउद्दीन का मकान गिराने के दौरान तैनात फोर्स। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें