फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Umesh Pal Hatyakand : माफिया अतीक के पुत्र असद के सरेंडर करने की रही अफवाह, छावनी में तब्दील हुआ कचहरी

Mon, 27 Feb 2023 12:26 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

माफिया अतीक अहमद के पुत्र के सोमवार को आत्मसमर्पण करने की चर्चा जोरों पर रही। इसके चलते कचहरी पुलिस छावनी में तब्दील हो गया। हालांकि दोपहर बाद तक उसका कहीं पता नहीं रहा।
विज्ञापन
Prayagraj News : शूटर की वायरल सीसीटीवी फुटेज, जिसे अतीक का पुत्र बताया जाता रहा है। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

माफिया अतीक अहमद के पुत्र के सोमवार को आत्मसमर्पण करने की चर्चा जोरों पर रही। इसके चलते कचहरी पुलिस छावनी में तब्दील हो गया। हालांकि दोपहर बाद तक उसका कहीं पता नहीं रहा। सोमवार को करीब 10 बजे कोर्ट खुलते ही कचहरी में एकाएक चर्चा उड़ी की राजू पाल हत्या कांड के आरोपी और अतीक अहमद के पुत्र ने आत्मसमर्पण कर दिया। इसको लेकर भारी भीड़ जमा हो गई। 

विज्ञापन

 

काफी देर बाद पता चला कि अभी सरेंडर नहीं किया जा सका है। वकीलों का कहना है कि कुछ देर में हो सकता है, लेकिन दोपहर साढ़े बारह बजे तक सरेंडर नहीं किया जा सका था। अतीक के घर के अलावा पूरे मुहल्ले और कचहरी जाने के सभी रास्तों पर बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात रही। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें