फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Umesh Pal Murder Case Update: भूख प्यास से तड़पकर अतीक के ग्रेट डेन ब्रूनो की मौत, 4 की हालत खराब, ऐसा है हाल

Sat, 11 Mar 2023 11:12 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

अतीक अहमद के विदेशी नस्ल की फीमेल डॉग ब्रूनो की भूख प्यास से तड़पकर शुक्रवार को मौत हो गई। ग्रेट डेन नस्ल की ब्रूनो पिछले कुछ दिनों से बीमार हो गई थी। अन्य चार कुत्तों की भी हालत खराब बनी हुई है। 
विज्ञापन
फीमेल डॉग ब्रूनो की भूख प्यास से मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

माफिया अतीक अहमद की जर्मन ग्रेट डेन नस्ल की कुतिया ब्रूनो की शुक्रवार को भूख-प्यास से मौत हो गई। इसी के साथ अतीक के इसी नस्ल के एक कुत्ते की मुलायम सिंह यादव से हाथ मिलाते हुए तस्वीर वायरल हुई है। कहा गया कि कभी अतीक का इतना रसूख था कि घर आए नेताजी तक से अपने कुत्ते का हाथ मिलवा दिया था।
विज्ञापन


आज उसके विदेशी कुत्तों को रिश्तेदार और पड़ोसी तक खाना देने को नहीं है। ब्रूनो कुछ दिन से बीमार थी। उन्य चार कुत्तों की भी हालत खराब है। मुलायम सिंह और अतीक की वायरल तस्वीर 1989 की बताई जा रही है।

कैप्शन लिखा गया है, 'वक्त-वक्त की बात है...' हालांकि, इसकी पुष्टि नहीं है कि यह फोटो कब की है, लेकिन मुलायम सिंह यादव मुस्कुराते हुए अतीक के कुत्ते से हाथ मिलाते हुए दिख रहे हैं। वह कुत्ता भी ग्रेट डेन नस्ल का ही था।
विज्ञापन


बिल्डर ने अतीक को गिफ्ट किए थे विदेशी नस्ल के कुत्ते
सूत्रों के मुताबिक, मुंबई के एक बिल्डर ने अतीक को विदेशी नस्ल के पांच कुत्ते गिफ्ट किए थे। अतीक ने घर के ही एक हिस्से में हाता बनवाया था। गर्मी न लगे, इसलिए कूलर तक लगवाया गया था। कुत्तों को दोनों पहर मीट दिया जाता था।

कुत्तों के पौष्टिक रेडीमेड भोजन के एक पैकेट की कीमत दो हजार रुपये से शुरू होती है। 24 फरवरी को उमेश पाल की हत्या के बाद असद और शाइस्ता फरार हो गए।

नाबालिग दोनों बेटों को भी बाल सुधार गृह पहुंचा दिया गया। इस बीच सबसे ज्यादा दुर्गति इन पांचों कुत्तों की हुई। इन्हें अतीक के पुराने जमींदोज घर के एक हिस्से में रखा है। सुबह शाम मीट खाने वाले कुत्ते रोटी के लिए भी तरसने लगे।

कुत्तों को रोटी पसंद नहीं
आसपास के लोगों के मुताबिक कुछ लोग नजर बचाकर रोटी फेंक दिया करते थे, लेकिन रोटी उन्हें पसंद नहीं। फिर, जिस मात्रा में उन्हें खाना चाहिए, वह भी नहीं मिल पा रहा। भूख प्यास से तड़पते कुत्ते दिन रात भौंकते रहते हैं। शुक्रवार को एक कुत्ते ब्रूनो की मौत हो गई। अन्य चारों कुत्तों की भी हालत गंभीर बनी हुई है। 






 
विज्ञापन

जर्मनी की ब्रीड है ग्रेट डेन
ग्रेट डेन नस्ल के पांचों कुत्ते जर्मन ब्रीड के हैं। ये विश्व के सबसे लंबे कुत्तों में से एक होते हैं। जर्मनी में लोग पहले शिकार करने जाते थे तो सुरक्षा के लिए इन कुत्तों को भी साथ ले जाते थे। इन्हें शिकारी अथवा अंगरक्षक कुत्ता भी कहा जाता है। भारत में इसकी कीमत सात हजार से लेकर 25 हजार रुपये तक होती है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें