सीने में लगी थी दो गोलियां
मारे गए बदमाश का नाम विजय चौधरी उर्फ उस्मान बताया जा रहा है। सोमवार की सुबह कौंधियारा थाना इलाके में गोटी पुलिया के पास आरोपी के मौजूद होने की सूचना पुलिस को मिली थी। पुलिस के अनुसार टीम को देखकर उसने पहली गोली चलाई जो सिपाही नरेंद्र के हाथ में लगी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने उसे मार गिराया। शूटर उस्मान के सीने में दो गोलियां लगी थी। उसे तत्काल एसआरएन अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव की ईसीजी कराई गई। इसके बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
आज सुबह कौंधियारा क्षेत्र में मुठभेड़ में घायल हुआ शूटर उस्मान
इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, वहां इसकी मृत्यु हुई है। 'इससे पहले 27 फरवरी को उमेश पाल मर्डर के तीसरे दिन पुलिस, एसओजी और क्राइम ब्रांच ने एक हमलावार अरबाज का एनकाउंटर कर दिया। धूमनगंज इलाके के नेहरू पार्क में हुए एनकाउंटर में अरबाज को मार गिराया गया था। वह हमले में इस्तेमाल हुई क्रेटा कार को चला रहा था। पुरामुफ्ती के सल्लाहपुर निवासी अरबाज अतीक अहमद के बेटे असद का ड्राइवर था को भी पुलिस ने एनकाउंट में ढेर कर दिया। यह वही शूटर है जो पास की दुकान पर खड़े होकर सामान खरीदने का नाटक कर रहा था और उमेश पाल के पहुंचते ही उनके ऊपर गोलियों की बौछार करने लगा। पुलिस इसकी सरगर्मी से तलाश कर रही थी। एनकाउंटर सोमवार को सुबह हुआ। उस्मान के सीने में दो गोलियां लगी हैं। मुठभेड़ में नरेंद्र नाम का एक सिपाही भी जख्मी हो गया है।
पचास हजार का इनामी था उस्मान
एनकाउंटर में मारा गया बदमाश 50 हजार का इनामी था। उमेश पाल हत्याकांड में इसका नाम पहली बार सामने आया है। अभी तक की जांच में और एफआईआर में इसके नाम का जिक्र नहीं था। पुलिस मुठभेड़ मे मारा गया उस्मान उर्फ विजय चौधरी कौंधियारा इलाके के भागोकर गांव का रहने वाला था।
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य।
- फोटो : amar ujala
केशव ने ट्वीट कर पुलिस को दी बधाई
यूपी के डिप्टी सीएम ने ट्वीट कर पुलिस को इस बड़ी सफलता पर बधाई दी है। केशव ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, प्रयागराज के उमेश पाल और उनके दो गनर के हत्यारों को पकड़ने के लिए पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ्अभियान में आज बड़ी कामयाबी हासिल करने वाली पुलिस टी को बधाई। घटना से जुड़े एक एक अपराधी चाहे पाताल में छुप जाएं, उन्हे पकड़कर कठोर कानूनी कार्रवाी होगी।