ईट ऑन बिरयानी रेस्टोरेंट के मालिक नफीस को पुलिस हिरासत में लगभग 15 दिन हो गए। पुलिस अब तक उसकी रिश्तेदार रुखसार का पता नहीं लगा पाई है। उमेश पाल हत्याकांड में प्रयुक्त क्रेटा कार नफीस की थी जिसे ने अपनी रिश्तेदार रुखसार को बेच दिया था।
ईट ऑन बिरयानी रेस्टोरेंट के मालिक नफीस को पुलिस हिरासत में लगभग 15 दिन हो गए। पुलिस अब तक उसकी रिश्तेदार रुखसार का पता नहीं लगा पाई है। उमेश पाल हत्याकांड में प्रयुक्त क्रेटा कार नफीस की थी जिसे ने अपनी रिश्तेदार रुखसार को बेच दिया था। सूत्रों का कहना है कि जल्द ही कार मालिक को मुकदमे में नामजद कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
उमेश पाल हत्याकांड में जिस क्रेटा कार का प्रयोग किया गया था, वह अतीक के घर के पास लावारिस हालत में मिली थी। कार पर नंबर नहीं था। पुलिस ने इंजन और चेचिस नंबर से पता लगाया था कि कार करेली की रुखसार के नाम पर है। कार मूल रूप से नफीस अहमद की थी। इसी आधार पर नफीस को हिरासत में ले लिया गया। उसने बताया था कि कार उसने साल भर पहले अपनी रिश्तेदार रुखसार को बेच दी थी।
हालांकि पुलिस को यह पता चला था कि कार बेचने के बाद भी नफीस ही कार का प्रयोग करता था। रुखसार के पकड़े जाने के बाद सच्चाई का पता चलेगा। लेकिन अब मुकदमे में कार मालिक को भी नामजद कर सकती है। पुलिस रुखसार और नफीस दोनों को कार मालिक मान रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द निर्णय लिया जाएगा।