फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Umesh Pal Case : उमेश पाल हत्याकांड में पुलिस ने दाखिल की पहली चार्जशीट, आरोप पत्र में सिर्फ सदाकत का नाम

Fri, 26 May 2023 04:00 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

Umesh Pal Case : उमेश पाल हत्याकांड मामले में पुलिस ने शुक्रवार को कोर्ट में पुलिस ने पहली चार्जशीट दायर कर दी। पहली  चार्जशीट में सिर्फ सदाकत खां को आरोपी बनाया गया है। कुछ दिन में पुलिस पूरक चार्जशीट दाखिल कर अन्य आरोपियों के खिलाफ भी आरोप पत्र दायर कर सकती है। हत्याकांड के मुख्य आरोपी असद अहमद सहित अतीक अहमद और खालिद अजीम उर्फ अशरफ की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
Prayagraj News : उमेश पाल हत्याकांड। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विधायक राजू पाल हत्याकांड के मुख्य गवाह उमेश पाल की हत्या के मामले में पुलिस ने पहली चार्जशीट शुक्रवार को दायर कर दी। पहली चार्जशीट में सिर्फ एक आरोपी सदाकत खां के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया गया है। अन्य आरोपियों के नाम का उल्लेख इसमें नहीं है।  सदाकत के ऊपर हत्या की साजिश में शामिल होने का आरोप है।1857 पेज की चार्जशीट एससी-एसटी कोर्ट में दाखिल की गई है। आठ अन्य अभियुक्तों के खिलाफ भी जल्द ही आरोप पत्र दाखिल हो सकता है। यह सभी वर्तमान में नैनी जेल में निरूद्ध हैं

विज्ञापन


माना जा रहा है कि कुछ दिन के भीतर अन्य आरोपियों के खिलाफ भी पुलिस चार्जशीट दाखिल कर सकती है। पुलिस के पास अभी 25 दिन का समय है। हत्याकांड में शामिल माफिया अतीक, अशरफ और असद के साथ ही गुलाम हसन, अरबाज, उस्मान चौधरी की मौत हो चुकी है।

24 फरवरी को उमेश पाल की हत्या के बाद से अब तक इस हत्या मामले में आठ आरोपी जेल भेजे जा चुके हैं। इसके अलावा उम्रकैद की सजा काट रहे अतीक के वकील खान सौलत हनीफ को भी पुलिस आरोपी बना चुकी है। इस तरह से मौजूदा समय में इस मामले में कुल नौ लोग नैनी जेल में निरुद्ध हैं।

विज्ञापन

प्रकरण में पहली गिरफ्तारी 27 फरवरी को हुई थी। पुलिस ने मुस्लिम बोर्डिंग हॉस्टल से सदाकत खान को अवैध असलहा के साथ गिरफ्तार किया था। इसके बाद 21 मार्च को अतीक अहमद के नौकर राकेश उर्फ लाला, ड्राइवर कैश अलावा हत्याकांड में रेकी करने वाले अख्तर कटरा, मो. सजद व नियाज अहमद को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।

हत्याकांड में एक और गिरफ्तारी एक अप्रैल को हुई जब एसटीएफ ने अतीक के नौकर शारुप उर्फ शाहरुख को गिरफ्तार किया। चार अप्रैल को अतीक के बहनोई डॉ. अखलाक को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। 27 अप्रैल को उमेश पाल हत्याकांड में खान सौलत हनीफ की रिमांड बनवाई गई। सूत्रों का कहना है कि इस मामले में जेल में निरुद्ध सभी नौ आरोपियों की हत्याकांड में संलिप्तता के पर्याप्त सबूत पुलिस जुटा चुकी है।
विज्ञापन

किसकी क्या है भूमिका
सदाकत खान- साजिशकर्ता, जेल में साजिश रचे जाने के दौरान मौजूद।
राकेश, कैश, सजद, नियाज, अख्तर कटरा- रेकी, उमेश की लोकेशन देना और हथियार व कैश ठिकाने लगाना।
शारुप उर्फ शाहरुख- हत्या में प्रयुक्त राइफल शूटरों के घर से निकलने से पहले क्रेटा में रखना, शाइस्ता से पांच लाख रुपये लेकर शूटर अरमान के भाई को पहुंचाना।
-अखलाक- शूटर गुड्डू मुस्लिम को शरण देना और घटना की साजिश में शामिल होना।
-खान सौलत हनीफ- साजिश में शामिल होना और उमेश की लोकेशन देना।
-इनकी निशानदेही पर अतीक के चकिया स्थित कार्यालय से 72.73 लाख नकद व 10 असलहे बरामद किए गए।
-जांच में यह बात सामने आई थी कि सदाकत इस हत्याकांड की साजिश में शामिल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें