फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP : निदेशालय की लाखों फाइलों को होगा डिजिटलीकरण, प्रमुख सचिव ने किया उच्च शिक्षा निदेशालय का निरीक्षण

Fri, 26 May 2023 11:41 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

प्रमुख सचिव एमपी अग्रवाल इलाहाबाद हाईकोर्ट में एक महत्वपूर्ण प्रकरण पर उपस्थित होने आए थे। इसके बाद उन्होंने उच्च शिक्षा निदेशालय परिसर का निरीक्षण किया। वर्ष 1972 से पहले उच्च शिक्षा निदेशालय, बेसिक शिक्षा और माध्यमिक शिक्षा निदेशालय एक थे।
विज्ञापन
Prayagraj News : शिक्षा निदेशालय उत्तर प्रदेश। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उच्च शिक्षा निदेशालय में रखी लाखाें फाइलों का डिजिटलीकरण किया जाएगा। बृहस्पतिवार को निदेशालय परिसर का निरीक्षण करने पहुंचे उच्च शिक्षा के प्रमुख सचिव एमपी अग्रवाल ने यह दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. ब्रह्मदेव से कहा कि इस बाबत प्रस्ताव बनाकर भेजें, प्रयास करेंगे कि जल्द ही इसे मंजूरी मिल जाए।

प्रमुख सचिव एमपी अग्रवाल इलाहाबाद हाईकोर्ट में एक महत्वपूर्ण प्रकरण पर उपस्थित होने आए थे। इसके बाद उन्होंने उच्च शिक्षा निदेशालय परिसर का निरीक्षण किया। वर्ष 1972 से पहले उच्च शिक्षा निदेशालय, बेसिक शिक्षा और माध्यमिक शिक्षा निदेशालय एक थे। 1972 में उच्च शिक्षा निदेशालय अलग हो गया और तब से निदेशालय में फाइलें रखी हुईं हैं।

विज्ञापन


41 वर्षों में निदेशालय में लाखों फाइलें इकट्ठा हो चुकी हैं। फाइलाें को रखने के लिए आलमारियों में भी जगह नहीं बची है। प्रमुख सचिव जब गैलरी में पहुंचे तो वहां धूल फांकती फाइलों को देखकर नाराजगी जताई और अफसरों से कहा कि फाइलों को डिजिटलीकरण जल्द शुरू किया जाए, ताकि कोई फाइल या उसमें लगे पन्ने गुम होते हैं तो कंप्यूटर में पूरा रिकार्ड उपलब्ध रहे और निदेशालय भी साफ-सुथरा दिखे।

विज्ञापन

उन्होंने यह भी कहा कि जिन फाइलों का निस्तारण हो चुक है, उन्हें नष्ट करने का प्रस्ताव शासन को तत्काल भेजा जाए। अफसरों ने प्रमुख सचिव को बताया कि पूर्व में फाइलों के डिजिटलीकरण का प्रस्ताव शासन को भेजा गया था, लेकिन बजट नहीं मिल सका। प्रमुख सचिव ने कहा कि एक नया प्रस्ताव तैयार कर भेजें। वह जल्द से जल्द से मंजूरी दिलाने का प्रयास करेंगे।

प्रमुख सचिव निदेशालय के तकरीबन सभी अनुभागों में गए। जिस कमरे में प्लेसमेंट सेल है, वहां चीजें काफी व्यवस्थित दिखीं। इस पर प्रमुख सचिव ने कहा कि निदेशालय का हर कमरा इसी तर्ज पर तैयार किया जाए। अफसरों ने बताया कि बिल्डिंग में उच्च शिक्षा के साथ बेसिक शिक्षा और माध्यमिक शिक्षा का कार्यालय भी है। प्रमुख सचिव ने कहा कि तीनों निदेशक एक साथ बैठ कर बात करें और अपने-अपने विभागों को प्रस्ताव भेजकर बजट की व्यवस्था कराएं।

इसके साथ ही प्रमुख सचिव ने निरीक्षण में पाया कि अलग-अलग कार्यों से जुड़ीं फाइलें एक साथ रखी हुईं थी। उन्होंने निर्देश दिए कि फाइलों को क्रमबद्ध तरीके से रखा जाए, ताकि जरूरत पड़ने पर उन्हें आसानी से ढूंढ़ा जा सके। अस्तव्यस्त रखीं आलमारियों को देखकर कहा कि इन्हें भी ठीक से रखा जाए और जिस कर्मचारी के पास चार्ज हो, संबंधित आलमारी पर कर्मचारी के नाम की स्लिप लगाई जाए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें