फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीपीएससी : प्रयागराज में परीक्षा का मॉडल देखने पहुंचा यूकेपीएससी, सुचित एप समेत निगरानी तंत्र की ली जानकारी

Sun, 13 Sep 2026 06:23 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (यूकेपीएससी) के सदस्य हेमचंद्र पांडेय के नेतृत्व में अधिकारियों के दल ने शनिवार को कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) के मध्य क्षेत्रीय कार्यालय का दौरा किया।
विज्ञापन
यूपीपीएससी, UPPSC - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (यूकेपीएससी) के सदस्य हेमचंद्र पांडेय के नेतृत्व में अधिकारियों के दल ने शनिवार को कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) के मध्य क्षेत्रीय कार्यालय का दौरा किया। अधिकारियों ने कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) के संचालन की प्रक्रिया समझी।

विज्ञापन


दल ने क्षेत्रीय निदेशक डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव से ऑनलाइन परीक्षा के आयोजन से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर जानकारी ली। इसमें परीक्षा केंद्रों की व्यवस्था, अभ्यर्थियों की पहचान, परीक्षा के दौरान निगरानी, तकनीकी नियंत्रण और परीक्षा के बाद आंकड़ों के प्रबंधन की प्रक्रिया शामिल रही।

इस दौरान एसएससी यूनिफाइड, कॉम्प्रिहेंसिव एंड होलिस्टिक टेस्टिंग (सुचित) एप्लीकेशन के बारे में भी बताया गया। एप के माध्यम से परीक्षा व्यवस्था के विभिन्न पहलुओं की निगरानी और समन्वय को बेहतर बनाने की जानकारी दी गई। एसएससी ने भविष्य में इस संबंध में यूकेपीएससी को आवश्यक सहयोग देने का आश्वासन दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें