फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूजीसी नेट के अभ्यर्थियों की ओएमआर शीट जारी

Sat, 03 Sep 2016 02:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
internet browsering
विज्ञापन
इलाहाबाद। सीबीएससी ने यूजीसी नेट जुलाई-2016 के अभ्यर्थियाें की ओएमआर शीट (उत्तर पुस्तिका) की स्कैन कॉपी भी जारी की है। अभ्यर्थी बोर्ड की वेबसाइट पर इसे देख सकते हैं। इसी के साथ उत्तर कुंजी भी जारी कर दी गई है। परीक्षार्थियों से नौ सितंबर तक ऑनलाइन आपत्ति मांगी गई है। अभ्यर्थियाें को इसकी जानकरी एसएमएस से भी दी जा रही है।
विज्ञापन

10 जुलाई को हुई परीक्षा में अभ्यर्थियों को ओएमआर शीट की कॉर्बन कॉपी नहीं दी गई थी। इसे लेकर काफी विवाद हुआ था। ऐसे में ओएमआर शीट ऑनलाइन किए जाने के बाद अभ्यर्थियों की शिकायत दूर होने के साथ सहूलियत भी बढ़ी है। वे रोल नंबर तथा आवेदन संख्या का कॉलम भरकर खुद ओएमआर शीट अपलोड कर सकते हैं। इसकी मदद से वे उत्तर कुंजी से मिलान कर खुद के रिजल्ट का आंकलन सकते हैं। यदि ओएमआर शीट को लेकर या किसी प्रश्न के जवाब पर किसी तरह की आपत्ति है तो अभ्यर्थी नौ सितंबर तक दर्ज करा सकते हैं। हर आपत्ति पर एक रुपये जमा करने होंगे। आपत्ति सही पाने जाने पर पर यह राशि वापस हो जाएगी। अन्यथा, लैप्स हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें