फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उद्योग व्यापार मंडल ने मनाया व्यापारी दिवस

विज्ञापन
Udyog Vyapar Mandal - फोटो : CITY DESK
विज्ञापन
सम्मानित किए गए तमाम अफसर एवं समाजसेवी
विज्ञापन

कल्याणी देवी स्थित स्वर्णकार धर्मशाला में हुआ कार्यक्रम
प्रयागराज। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की ओर से मंगलवार को व्यापारी दिवस मनाया। कल्याणी देवी स्थित स्वर्णकार धर्मशाला में आयोजित इस कार्यक्रम में बताया गया कि तीन सितंबर को ही अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल, उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल एवं महिला कल्याण मंडल की स्थापना हुई थी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एसपी सिटी बृजेश श्रीवास्तव पहुंचे।
विज्ञापन

इस अवसर पर एसपी सिटी ने कहा कि व्यापारियों की सुरक्षा के लिए प्रयागराज पुलिस उनके साथ है और साथ रहेगी। किसी भी समस्या को लेकर व्यापारी मेरे पास आ सकते हैं। मैं 24 घंटे उनकी सेवा के लिए उपलब्ध हूं। इसके पूर्व कार्यक्रम का उद्घाटन वाणिज्य कर विभाग के एडिशनल ग्रेड वन एके राय ने किया। इस अवसर पर व्यापारियों ने अफसरों और समाजसेवियों एवं महिलाओं को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में सांसद रीता जोशी के प्रतिनिधि के रूप में शशिकांत तिवारी शामिल हुए। व्यापारी दिवस कार्यक्रम की अध्यक्ष व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष रमेश केसरवानी ने की, जबकि संचालन मंडल प्रभारी सुशांत केसरवानी ने किया। इस अवसर पर भाजपा नगर अध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता, नमन जोत सिंह, गोपाल अग्रवाल, पवन यादव, राहुल केसरवानी, हिना खान, स्मृति श्रीवास्तव, श्वेता गुप्ता, रचना द्विवेदी, धर्मेंद्र जायसवाल, अनंत भारतीय, रामबाबू वर्मा, विनोद केसरवानी, सुमित केसरवानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें