फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतापगढ़ : नजरबंद किए जाने पर भड़के उदय प्रताप सिंह, ट्विटर पर लिखा हिंदुओं की पीठ छुरा घोंपने जैसा

Sun, 30 Jul 2023 12:30 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़

सार

उदय प्रताप सिंह ने अपने ट्वीट में कहा है कि उन्हें नजर बंद करके दुश्मनों को खुश होने का मौका दिया गया है। लोगों ने हिंदुवादी सरकार को चुना था लेकिन सरकार दुश्मनों को ही खुश करने में लगी है। यह हिंदुओं की पीठ में छुरा खोपने के जैसे है। 
विज्ञापन
राजा उदय प्रताप सिंह। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोहर्रम के दिन नजरबंद करने से नाराज जनसत्ता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया के पिता उदय प्रताप सिंह ने देर शाम ट्वीट कर भाजपा सरकार पर निशाना साधा। जिसकी सियासी गलियारे में खासी चर्चा है।

विज्ञापन


उन्होंने अपने ट्वीट में कहा है कि लगभग नौ साल पहले एक विभाजित हिंदू कम से कम इतना एकजुट हुआ कि उसने एक ऐसी पार्टी का चुनाव किया जिसे वे एक हिंदू पार्टी मानते थे। उस पार्टी ने जो किया वह हिंदुओं की पीठ में छुरा घोंपना और अपने कट्टर दुश्मनों को खुश करना था। यह मुस्लिम विरोधी होगा और संभवत: पीएम मोदी के लिए अस्वीकार्य होगा।

राजा भैया के पिता राजा उदय प्रताप ने ट्वीट कर सरकार के खिलाफ जताया आक्रोश। मोहर्रम के दिन शेखपुर गांव में ताजिये के रास्ते में हनुमान मंदिर पर भंडारा और सुंदरकांड पाठ के आयोजन के चलते प्रशासन राजा भैया के पिता को कई वर्षों से नजरबंद कर रहा है। इस बार उनकी ओर से मोहर्रम के दिन किसी प्रकार के आयोजन की घोषणा नहीं की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें