फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udaipur Kanhaiya Case : प्रयागराज में हाई अलर्ट, सोशलमीडिया पर 24 घंटे निगरानी के लिए 11 टीमें गठित

Thu, 30 Jun 2022 12:21 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

उदयपुर में हुई घटना के मद्देनजर एक दिन पहले ही प्रदेश में अलर्ट जारी किया गया था। जिसके बाद रात में ही अटाला, करेली, धूमनगंज, कोतवाली, शाहगंज, अतरसुइया में पुलिस ने सक्रियता बढ़ा दी थी।
विज्ञापन
Prayagraj News : राजस्थान के उदयपुर की घटना के बाद शहर के अटाला इलाके में मार्च करती फोर्स। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उदयपुर में हुई घटना के बाद जिले में भी अलर्ट घोषित कर दिया गया है। संवेदनशील क्षेत्रों में एहतियात बरतने के साथ ही पुलिस टीमें सोशल मीडिया पर होने वाले एक-एक ट्वीट, पोस्ट व मैसेज की निगरानी में जुट गए हैं। पुलिस की 11 सदस्यीय टीम सोशल मीडिया पर होने वाली गतिविधियों की 24 घंटे निगरानी के लिए लगाई गई हैं।

विज्ञापन



उदयपुर में हुई घटना के मद्देनजर एक दिन पहले ही प्रदेश में अलर्ट जारी किया गया था। जिसके बाद रात में ही अटाला, करेली, धूमनगंज, कोतवाली, शाहगंज, अतरसुइया में पुलिस ने सक्रियता बढ़ा दी थी। आला पुलिस अधिकारी खुद फोर्स लेकर संवेदनशील इलाकों में पहुंचे और फुटमार्च किया था। उधर अलर्ट जारी होेने के बाद से ही सोशल मीडिया की भी निगरानी शुरू कर दी गई।


एएसपी कैंप ऑफिस पर बने सोशल मीडिया सेल में 11 सदस्यों की टीम तैनात की गई है। जो अलग-अलग शिफ्टों में तैनात रहकर 24 घंटे प्रयागराज के संदर्भ में किए गए ट्वीट, पोस्ट व व्हाट्सएप ग्रुप मैसेजों पर नजर बनाए हुए हैं। अफसरों ने बताया कि टीम को निर्देशित किया गया है कि आपत्तिजनक पोस्ट, ट्वीट पर संबंधित को पहले चेतावनी दी जाए। साथ ही अकाउंट से आपत्तिजनक मैसेज हटाने को कहा जाए। न मानने पर संबंधित थाने में सूचना देकर कार्रवाई कराई जाए। उधर एसएसपी खुद मंगलवार देर रात तक अटाला व करेली में मयफोर्स गश्त करते रहे। उनके साथ खुल्दाबाद व करेली पुलिस के साथ ही अन्य अफसर भी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Prayagraj News : प्रयागराज के अटाला इलाके में स्थिति सामान्य रही। - फोटो : अमर उजाला।
नवाबगंज थाने में दर्ज कराया केस
उधर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर माहौल बिगाड़ने वालों पर कार्रवाई भी शरू कर दी गई है। फेसबुक पर एक व्यक्ति ने आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट की। साथ ही अभद्र कमेंट भी किया। इसकी जानकारी मिलते ही सोशल मीडिया सेल जांच में जुटी, जिस पर पता चला कि आरोपी नवाबगंज का रहने वाला है। इस पर उसके खिलाफ आईटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कराया गया।
विज्ञापन

भड़काऊ मैसेज लाइक करने वालों पर भी होगी कार्रवाई
उधर एसएसपी अजय कुमार ने बताया कि भड़काऊ व आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले तो पुलिस के रडार पर हैं ही, ऐसी पोस्ट लाइक, शेयर करने वालों पर भी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि किसी भी हाल में कोई भी आपत्तिजनक, भड़काऊ पोस्ट, ट्वीट, मैसेज करने से बचें। इसके अलावा ऐसे पोस्ट, ट्वीट व मैसेज लाइक, शेयर, रिट्वीट, या फॉरवर्ड करने से भी बचें। ऐसा करने पर संबंधित के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा सकती है। उन्होंने यह भी बताया कि अभिव्यक्ति व्यक्त करना है तो संबंधित एसडीएम या सीओ को ज्ञापन सौंपा जा सकता है। जिसे शासन तक पहुंचाया जाएगा। इसके अतिरिक्त भीड़ जुटाकर प्रदर्शन करने और माहौल बिगाड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें