फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्तूबर के बाद होगी टंकण दक्षता परीक्षा

विज्ञापन
Typing skills test will be done after October
विज्ञापन
प्रयागराज। समीक्षा अधिकारी (आरओ)/सहायक समीक्षा अधिकारी (एआरओ)-2017 के अभ्यर्थियों के लिए राहत वाली खबर है। एआरओ अभ्यर्थियों की कंप्यूटर पर टंकण दक्षता परीक्षा अक्तूबर के बाद कराई जाएगी। ऐसे में अभ्यर्थियों को बदलाव के बाद टंकण दक्षता परीक्षा की तैयारी के लिए तकरीबन दो माह का समय मिल सकेगा।
विज्ञापन

एआरओ अभ्यर्थियों की टंकण दक्षता परीक्षा अब तक परंपरागत टाइप राइटर पर कराई जाती थी, लेकिन आयोग ने व्यवस्था बदल दी और बीते सात सितंबर को आदेश जारी कर टंकण दक्षता परीक्षा कंप्यूटर पर कराए जाने का निर्णय ले लिया। अभ्यर्थी सात-आठ माह से टाइप राइटर पर अभ्यास कर रहे थे। ऐसे में अचानक हुए बदलाव से अभ्यर्थियों में हड़कंप मच गया और उन्होंने इसका विरोध शुरू कर दिया। अभ्यर्थी बुधवार को आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रभात कुमार से भी मिले। अध्यक्ष ने उन्हें आश्वस्त किया कि अभ्यर्थियों को अभ्यास के लिए पर्याप्त समय दिया जाएगा, लेकिन परीक्षा कंप्यूटर पर ही होगी।
अध्यक्ष की ओर से आश्वासन दिए जाने के बाद बृहस्पतिवार को परीक्षा नियंत्रक अरविंद कुमार मिश्र ने विज्ञप्ति जारी कर यह स्पष्ट कर दिया कि एआरओ अभ्यर्थियों की कंप्यूटर पर टंकण दक्षता परीक्षा अक्तूबर के बाद आयोजित की जाएगी। अनिवार्य हिंदी कंप्यूटर टाइपिंग ‘क्रुति देव-010’ और अधिमानी अंग्रेजी कंप्यूटर टाइपिंग ‘टाइम्स न्यू रोमन’ फॉन्ट पर आयोजित की जाएगी। टंकण दक्षता परीक्षा की तिथि के बारे में सूचना अलग से जारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें