फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: नगर निगम की अवर अभियंता समेत दो महिलाओं से दो लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम की एक महिला अवर अभियंता समेत दो महिलाओं से दो लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। जालसाजों ने बैंक अधिकारी और कूरियर कर्मचारी बनकर चपत लगाई है। एफआईआर दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

नगर निगम में तैनात अवर अभियंता दिव्यांशी चौरसिया ने कर्नलगंज पुलिस को बताया कि कुछ दिनों से एक व्यक्ति खुद को बैंक का ग्राहक सेवा अधिकारी बताकर बीमा कराने और क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने के नाम पर लगातार फोन कर रहा था। उनके मोबाइल पर एक लिंक और ओटीपी भी आया लेकिन उन्होंने न तो लिंक खोला और न ही ओटीपी किसी से साझा की। इसके बावजूद क्रेडिट कार्ड से दो अलग-अलग ट्रांजेक्शन के जरिये 1.10 लाख रुपये से अधिक की रकम निकाल ली गई।
वहीं, करेली निवासी असमा फलक सिद्दीकी ने करेली पुलिस को बताया कि कूरियर का पता अपडेट कराने के बहाने जालसाज ने फोन किया। आरोपी ने उन्हें एक लिंक भेजकर पांच रुपये का भुगतान करने के लिए कहा। लिंक खोलते ही उनका मोबाइल हैक हो गया और उनके एचडीएफसी बैंक खाते से 95 हजार रुपये निकाल लिए गए। ठगी का पता चलते ही साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें