फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंपत राय पर लांछन विपक्षियों की बौखलाहट का नतीजा : केशव

विज्ञापन
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का कहना है कि चंपत राय पर लांछन विपक्षियों की बौखलाहट का नतीजा है। बृहस्पतिवार को सर्किट हाउस में कार्यकर्ताओं से संवाद के दौरान उन्होंने कहा कि जिन्होंने चोरी की है उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। विरोधियों के पास ठोस मुद्दा नहीं है। इसीलिए वे अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं।
विज्ञापन

डिप्टी सीएम केशव ने कहा कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव नया झूठ फैला रहे हैं कि 2027 में चुनाव नहीं होगा। मैं कह रहा हूं कि चुनाव समय पर होगा और भाजपा बहुमत से जीतकर अखिलेश को सैफई भेजने का काम करेगी। अखिलेश का मानसिक संतुलन बिगड़ चुका है। वह 2027 में सत्ता में आने का ख्वाब देख रहे हैं लेकिन हकीकत यह है कि 2047 तक उनकी सत्ता में वापसी नहीं होने वाली।
उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं का लक्ष्य प्रयागराज की सभी 12 सीटें जीतने का होना चाहिए। इस दौरान उन्होंने जनता की समस्याएं भी सुनी। इस अवसर पर काशी क्षेत्र उपाध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता, संजय गुप्ता, निर्मला पासवान, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ वीके सिंह, विधायक दीपक पटेल, गुरु प्रसाद मौर्य, एमएलसी सुरेंद्र चौधरी, सुबोध सिंह, आशीष गुप्ता, आनंद सोनकर, पवन श्रीवास्तव, विवेक मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें