फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: हत्या के मामले में दो वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

Sat, 16 May 2026 01:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना होलागढ़ पुलिस ने हत्या के मामले में वांछित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। अपर पुलिस उपायुक्त गंगानगर एवं सहायक पुलिस आयुक्त सोरांव के नेतृत्व में थाना होलागढ़ पुलिस टीम ने शुक्रवार को बरईहरख क्षेत्र से अभियुक्त उज्ज्वल त्रिपाठी एवं संदीप यादव को गिरफ्तार किया। यह घटना 10 मई को टोडीपुरवा नहर पुल के पास हुई फायरिंग से जुड़ी है, जिसमें हिमांशु पासी गंभीर रूप से घायल हो गया था। इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई थी।
विज्ञापन

पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताया कि करीब एक वर्ष पहले मोटरसाइकिल टक्कर के विवाद में मृतक हिमांशु पासी और साहिल यादव के बीच रंजिश चल रही थी। समझौते के बहाने हिमांशु को टोडीपुरवा नहर पुल के पास बुलाया गया, जहां हाथापाई के दौरान साहिल यादव ने तमंचे से फायरिंग कर दी। इस मामले में नामजद अभियुक्त साहिल यादव को पुलिस पहले ही 12 मई को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज चुकी है। पुलिस दोनों अभियुक्तों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें