फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: बीच सड़क सवारी बैठाना पड़ा भारी, डंपर की टक्कर से सात घायल़

Sat, 16 May 2026 01:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
मर्दापुर गांधियांव डंपर की टक्कर से घायल सवारियों को उपचार के लिए एंबुलेंस से अस्पताल भेजती पुल - फोटो : Archive
विज्ञापन
प्रयागराज-मिर्जापुर हाईवे पर शुक्रवार शाम तेज रफ्तार डंपर ने अप्पे में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में सात सवारियां घायल हो गईं।
विज्ञापन

प्रयागराज से सवारी भरकर एक अप्पे मेजा रोड की ओर जा रहा था। जैसे ही वाहन मर्दापुर गंधियाव गांव के सामने पहुंचा कि चालक ने बीच सड़क गाड़ी रोककर सवारी बैठाने लगा। इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने अप्पे में टक्कर मार दी।
विज्ञापन

हादसे में देहली भगेसर गांव निवासी आकाश कुमार डंपर के पहिए के नीचे आ गया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं, कटका निवासी रितेश पुत्र मिश्रीलाल और कृष्णनाथ आदिवासी पुत्र कल्लू आदिवासी समेत अन्य सवारियां घायल हो गईं। पुलिस ने गंभीर रूप से घायल युवक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जबकि अन्य घायलों को भीरपुर में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें