फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इविवि : फीस वृद्धि के विरोध में अनशनरत दो छात्रों की तबीयत बिगड़ी, साथियों ने ताला तोड़कर एंबुलेंस तक पहुंचाया

Sat, 17 Sep 2022 12:06 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्र संघ भवन पर फीस वृद्धि के विरोध में छात्रों का आमरण अनशन 11 वें दिन शुक्रवार को भी जारी रहा। अजय यादव सम्राट के मुताबिक सुबह लगभग दस बजे आमरण अनशनरत छात्र अनुराग यादव की अचानक तबीयत खराब हुई।
विज्ञापन
Prayagraj News : इलाहाबाद विवि में फीस वृद्धि के खिलाफ अनशन पर बैठे छात्र की हालत बिगड़ गई। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इलाहाबाद विश्वविद्यालय में शुक्रवार को फीस वृद्धि के विरोध में आमरण अनशन पर बैठे दो छात्रों की तबीयत बिगड़ गई। गुस्साए छात्रों ने यूनियन गेट का ताला तोड़कर अनशनरत अनुराग यादव को एंबुलेंस तक पहुंचाया। इस दौरान छात्रों की पुलिसकर्मियों से कहासुनी भी हुई। देरशाम एक और छात्र सुधीर यादव की अचानक तबीयत बिगड़ने पर बेली अस्पताल में भर्ती कराया गया। आंदोलन का नेतृत्व कर रहे छात्र नेता अजय यादव सम्राट ने बताया कि देरशाम तक पांच और छात्र अनशन पर बैठ जाएंगे। उधर, समाजवादी पार्टी और कांग्रेस नेता प्रियंका वाड्रा का समर्थन मिलने के बाद छात्रों का उत्साह बढ़ा हुआ है। 

विज्ञापन



इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्र संघ भवन पर फीस वृद्धि के विरोध में छात्रों का आमरण अनशन 11 वें दिन शुक्रवार को भी जारी रहा। अजय यादव सम्राट के मुताबिक सुबह लगभग दस बजे आमरण अनशनरत छात्र अनुराग यादव की अचानक तबीयत खराब हुई। बेहोशी हालत में बेली अस्पताल में भर्ती कराया गया। चार दिन से मेडिकल की टीम आमरण अनशन पर बैठे छात्रों की जांच करने नहीं आई। इस मौके पर छात्र नेता जितेंद्र धनराज, सत्यम कुशवाहा,आदर्श भदौरिया, हरेंद्र यादव, आयुष प्रियदर्शी,राहुल पटेल, ज्ञान गौरव,अभिषेक यादव, प्रकाश कुंडा, र्त्यंबक नाथ, प्रदीप यादव, यशवंत, मसूद अंसारी, रोहित यादव आदि लोग उपस्थित रहे।।

Prayagraj News :अनशनकारी छात्र को अस्पताल ले जाने के लिए छात्रसंघ भवन के गेट का ताला तोड़ते छात्र। - फोटो : अमर उजाला।
प्रियंका गांधी ने किया समर्थन 
प्रयागराज। राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा कि देश की जनता से हर दिन भाजपा सरकार कुछ न कुछ छीन रही है। आम लोगों से पढ़ाई, कमाई, दवाई सब का अवसर छीना जा रहा है। जिस इलाहाबाद विश्वविद्यालय में गरीब और सामान्य परिवारों के बच्चे भी आईएएस-पीसीएस बनने का सपना देखते हैं और उसे साकार करते हैं, वहां चार सौ प्रतिशत फीस वृद्धि कर दी गई है। सड़क पर उतरे छात्रों की बात सुननी चाहिए या छात्र विरोधी फैसला वापस किया जाना चाहिए। 


 
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी भी छात्रों के समर्थन में उतरी 
प्रयागराज। समाजवादी पार्टी ने सोशल मीडिया के माध्यम से सरकार को घेरा। कहा कि लोकतंत्र की प्राइमरी को बर्बाद कर रही होगी योगी सरकार। इलाहाबाद विश्वविद्यालय में छात्रसंघ बहाली की मांग के लिए क्रमिक अनशन व चार सौ प्रतिशत फीस वृद्धि के विरोध में आमरण अनशन के समर्थन में छात्रों ने मशाल लेकर मार्च किया। छात्रों को न्याय मिलना चाहिए। फीस वृद्धि वृद्धि तत्काल वापस लिया जाए। वहीं प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल यादव ने भी छात्रों के आंदोलन का समर्थन किया है।


अधिकार सेना ने भी किया विरोध 
प्रयागराज। अधिकार सेना के राष्ट्रीय संयोजक अमिताभ ठाकुर ने कहा कि अधिकार सेना इलाहाबाद विश्वविद्यालय में की गई फीस वृद्धि का प्रबल विरोध करती है। ट्वीट किए गए वीडियो संदेश में उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय ने पूरी तरह मनमाने ढंग से एक  बार में फीस में चार गुना वृद्धि कर दी है। इससे गरीब, कमजोर, मजलूम, किसान और मजदूर के बच्चे मात्र फीस के अभाव में ऊंची शिक्षा लेने से वंचित हो जाएंगे, कहा कि यह सीधे-सीधे गरीबों के खिलाफ कार्रवाई है। 


राष्ट्रपति को ट्वीट कर हस्तक्षेप की अपील
प्रयागराज। इविवि में चार सौ फीसदी फीस वृद्धि के खिलाफ इविवि छात्र संघ भवन में जारी छात्रों के आंदोलन का समर्थन करते हुए युवा मंच संयोजक राजेश सचान ने कहा कि छात्रों से विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा वार्ता न करना, आमरण अनशन पर बैठे छात्रों का रूटीन मेडिकल चेकअप न करना संवेदनहीनता का परिचायक है । विश्वविद्यालय प्रशासन और केंद्र सरकार के गैरजिम्मेदाराना रवैये से छात्रों में आक्रोश व्याप्त है।



ऐसे में उन्होंने राष्ट्रपति को ट्वीट कर हस्तक्षेप की अपील की है। प्रतियोगी छात्र संघर्ष समिति ने इलाहाबाद केन्द्रीय विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि को वापस लेने की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन को समर्थन देते हुए केन्द्रीय शिक्षा मंत्री को पत्र लिखा है। प्रतियोगी छात्र संघर्ष समिति के मीडिया प्रभारी प्रशांत पांडेय ने पत्र लिख कर केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान से छात्रों के व्यापक हितों को देखते हुए अविलंब फीस वृद्धि वापस लेने का अनुरोध किया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें