फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसआरएन में मुंबई से लौटे दो लोग और एक महिला भर्ती

Mon, 04 May 2020 11:36 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
आइसोलेशन बेड। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
जिले में मुंबई से लौटने वालों से लगातार खतरा बढ़ता जा रहा है। सोमवार को एसआरएन अस्पताल में मुंबई से आए दो लोगों को भर्ती किया गया है। इसके साथ ही शहर की एक युवती भी कोरोना की आशंका में भर्ती की गई है। सभी का स्वाब सैंपल लिया गया है। उधर, चिकित्सालय में भर्ती कोरोना मरीजों में दो को ज्यादा तकलीफ  है। उन्हें आक्सीजन पर रखा गया है। 
विज्ञापन


मोती लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एसपी सिंह ने बताया कि सोमवार को ओपीडी में जांच के बाद तीन लोगों को कोरोना की आशंका मे भर्ती किया गया है। इसमें दो भदोही के हैं, जो मुंबई से लौटे हैं। हालांकि, उनमें फिलहाल कोई लक्षण नहीं नजर आ रहे हैं। इसके अलावा शहर की एक युवती को भी कोरोना की आशंका में भर्ती किया गया है। उसे जुकाम, बुखार की शिकायत है और सांस लेने में तकलीफ  है। सभी को आईसोलेशन वार्ड में रखा गया है। जांच कराई जा रही है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 


उधर, एसआरएन चिकित्सालय में भर्ती कोरोना के पांचों मरीजों की हालत स्थिर बताई जा रही है। कोरोना के नोडल चिकित्सक डॉ. सुजीत कुमार कहते हैं कि फिलहाल दो मरीजों को एहतियातन ऑक्सीजन पर रखा गया है। प्रतापगढ़ कुंडा की बच्ची की हालत भी अभी सामान्य है। कोटवां-बनी स्थित कोविड-19 लेवल-1 हॉस्पिटल के नोडल ऑफिसर डॉ0 वीके मिश्रा ने बताया कि यहां भर्ती प्रयागराज के सात और प्रतापगढ़ के तीन मरीजों की हालत भी स्थिर है। सभी की हालत सामान्य है। सभी को उनकी जरूरत के मुताबिक उपचार दिया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें