फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : युवती की हत्या में करीबी दोस्त समेत दो नामजद, तीन दिन पहले पोलो ग्राउंड स्थित कुएं मिली थी लाश

Tue, 22 Feb 2022 10:42 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

शालिनी का बोरे में भरा शव 20 फरवरी को पोलो ग्राउंड स्थित कुएं में मिला था। सोमवार को परिवार वालों ने पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर शिनाख्त की थी। मंगलवार को पिता राजेंद्र कुमार ने सिविल लाइंस थाने में नामजद तहरीर दी। जिसमें बताया कि  उसकी बेटी से नवाब यूसुफ रोड स्थित लोको कॉलोनी में रहने वाले रवि कुमार ठाकुर मोबाइल से बातें किया करता था।
विज्ञापन
Prayagraj News : शालिनी धुरिया। फाइल फोटो। - फोटो : प्रयागराज
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तेलियरगंज शिलाखाना की रहने वाली शालिनी धुरिया की हत्या में उसके करीबी दोस्त समेत दो पर नामजद केस दर्ज किया गया है। दोनों पर हत्या के साथ ही साक्ष्य छिपाने के आरोप में केस दर्ज किया गया है। मृतक का करीबी दोस्त पुलिस की हिरासत में है, जिससे पूछताछ जारी है। पुलिस का कहना है कि दूसरे आरोपी की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन

शालिनी का बोरे में भरा शव 20 फरवरी को पोलो ग्राउंड स्थित कुएं में मिला था। सोमवार को परिवार वालों ने पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर शिनाख्त की थी। मंगलवार को पिता राजेंद्र कुमार ने सिविल लाइंस थाने में नामजद तहरीर दी। जिसमें बताया कि  उसकी बेटी से नवाब यूसुफ रोड स्थित लोको कॉलोनी में रहने वाले रवि कुमार ठाकुर मोबाइल से बातें किया करता था।

इसके अलावा मानिकपुर चित्रकूट का रहने वाला हरिओम विश्वकर्मा भी उससे बातें करता था। वह वर्तमान में सलोरी में रहता है। पिता ने शक जताया है कि इन्हीं दोनों आरोपियों ने उसकी बेटी की हत्या की।
विज्ञापन

सिविल लाइंस इंस्पेक्टर वीरेंद्र यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। हरिओम के बारे में परिजनों ने बताया है कि पूर्व में परिवार के सलोरी में रहने के दौरान उसने बेटी से जान पहचान बढ़ा ली थी। उसकी तलाश की जा रही है।

13 फरवरी से थी गायब
मृतका 13 फरवरी से गायब थी। सोरांव स्थित कॉलेज से मार्केटिंग का कोर्स करने के बाद नवंबर 2021 में वह नौकरी करने दिल्ली चली गई और वहां किराये पर रहती थी। 17 फरवरी को मकान मालकिन ने फोन कर बताया कि वह 13 फरवरी की रात प्रयागराज जाने की बात कहकर निकली और फिर नहीं लौटी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें