फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस निगरानी में प्रयागराज से फरार हो गए प्रतापगढ़ के दो हत्यारोपी, दो दरोगा सहित चार सस्पेंड

Fri, 02 Oct 2020 07:04 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
शहर में आठ मई को प्रापर्टी डीलरों के बीच हुए विवाद के दौरान हुई युवक की हत्या में नामजद दो आरोपी गुरुवार को प्रयागराज के एक प्राइवेट अस्पताल से फरार हो गए। गोलीबारी में घायल होने के बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। घटना की जानकारी होने के बाद एसपी ने उनकी निगरानी में लगे दो दरोगा समेत चार पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया। इनके खिलाफ जांच बैठा दी गई है। 
विज्ञापन


नगर कोतवाली के चांदमारी मारुत नगर में जमीन की प्लाटिंग के रुपये को लेकर बराछा निवासी राम पांडेय और ओझा का पुरवा सगरा निवासी सर्वेश तिवारी के बीच आठ मई को विवाद हो गया था। इस दौरान दोनों ओर से जमकर फायरिंग हुई थी। इस दौरान गोली लगने से राम पांडेय की मौत हो गई। उसका भाई लक्ष्मण घायल हो गया। जबकि दूसरे पक्ष से सर्वेश तिवारी और आनंद तिवारी को भी गोली लग गई थी। पुलिस की निगरानी में प्रयागराज के आनंद हॉस्पिटल में आनंद और सर्वेश का इलाज चल रहा था।

गुरुवार को दोनों अस्पताल से फरार हो गए। उनकी निगरानी में लगे पुलिसकर्मियों को इसकी भनक तक नहीं लगी। इसकी जानकारी होने पर पुलिस के होश उड़ गए। उनकी खोजबीन शुरू कर दी गई, लेकिन कुछ पता नहीं चला। एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि लापरवाही सामने आने पर हत्यारोपियों की निगरानी में लगे उपनिरीक्षक कमलेश मिश्र और धीरेंद्र ठाकुर के साथ ही आरक्षी रामाराव व प्रेमशंकर पांडेय को सस्पेंड कर दिया गया है। इनके खिलाफ जांच बैठा दी गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें