फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईकोर्ट कैडर के दस, न्यायपीठ संवर्ग के दो अधिकारी प्रोन्नत

Fri, 02 Oct 2020 07:02 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
हाईकोर्ट प्रशासन ने कर्मचारियों की प्रोन्नति सूची जारी की है। इसमें उच्च न्यायालय सेवा संवर्ग के दस व न्यायपीठ सचिव संवर्ग के दो अधिकारियों को प्रोन्नति दी गई है। महानिबंधक अजय कुमार श्रीवास्तव प्रथम की अधिसूचना के अनुसार उच्च न्यायालय सेवा संवर्ग के अंबिका प्रसाद पाल को उप निबंधक के पद से संयुक्त निबंधक के पद पर, विजय बहादुर यादव, राजेश कुमार पाल, जय किशन सोनी को सहायक निबंधक के पद से उप निबंधक के पद पर, पंकज मिश्र(लखनऊ), विनय कुमार सिंह, श्याम चंद्र को अनुभाग अधिकारी के पद से सहायक निबंधक के पद पर, सुनील कुमार राय, देवेन्द्र त्रिपाठी, सुधांशु मिश्र (लखनऊ) को समीक्षा अधिकारी के पद से अनुभाग अधिकारी     के पद पर पदोन्नति दी गई है।
विज्ञापन


एक अन्य अधिसूचना के अनुसार अनूप कुमार सचान को सहायक निबंधक सह न्यायपीठ सचिव श्रेणी दो के पद से उप निबंधक सह न्यायपीठ सचिव श्रेणी तीन के पद पर और अविष्कार श्रीवास्तव को न्यायपीठ सचिव श्रेणी एक के पद से सहायक निबंधक सह न्यायपीठ सचिव श्रेणी दो के पद पर पदोन्नत किया गया है। उच्च न्यायालय कर्म अधिकारी संघ के महासचिव बृजेश कुमार शुक्ल ने  समस्त पदोन्नति प्राप्त अधिकारियों को बधाई देते हुए मुख्य न्यायाधीश गोविंद माथुर,न्यायमूर्ति पंकज मित्तल, संघ के पूर्व अध्यक्ष न्यायमूर्ति बाल कृष्ण नारायण, संघ के अध्यक्ष  न्यायमूर्ति सुनीत कुमार, न्यायमूर्ति सिद्धार्थ का आभार व्यक्त किया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें