फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असलहों के प्रदर्शन, हर्ष फायरिंग के दो और वीडियो वायरल 

Fri, 02 Jul 2021 12:20 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
prayagraj news : थरवई स्थित हवाई पट्टी पर असलहों के प्रदर्शन का वीडियो वायरल। - फोटो : prayagraj
विज्ञापन

जिले में असलहों के प्रदर्शन व हर्ष फायरिंग के वीडियो वायरल होने का सिलसिला जारी है। बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया पर दो और वीडियो वायरल हुए। पहले वीडियो में थरवई स्थित हवाई पट्टी पर सफारी गाड़ी पर सवार युवक असलहों का प्रदर्शन करते नजर आ रहे हैं। इनमें से असलहा लिए हुए एक युवक गाड़ी के बोनट पर बैठा जबकि अन्य दरवाजों पर खड़े नजर आते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

prayagraj news : थरवई स्थित हवाई पट्टी पर असलहों के प्रदर्शन का वीडियो वायरल। - फोटो : prayagraj

वायरल दूसरे वीडियो में टीशर्ट और पैंट पहने हुए युवक पहले पिस्टल व फिर राइफल से हवा में ताबड़तोड़ फायर झोंकता नजर आता है। एसपी गंगापार धवल जायसवाल ने बताया कि पहला वीडियो 2015 का बताया जा रहा है। फिलहाल इसमें दिख रहे युवकों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। दूसरे वीडियो के बारे में भी जानकारी की जा रही है कि यह कहां का है। 


‘रिफलेक्टर’ को समझा बम, मचा हडक़ंप

कीडगंज में सडक़ पर लगने वाले रिफलेक्टर को लोगों ने बम समझ लिया जिससे वहां हडक़ंप मच गया। घटना बाईका बाग के पास स्थित गली में हुई। बृहस्पतिवार शाम सात बजे के करीब मोहल्ले के लोगों ने पॉलीथिन में लाइट जलते देख इसे बम समझ लिया। सूचना पर पुलिस पहुंची तो देखा कि पॉलीथिन से लाइट ब्लिंक कर रही थी। इसके बाद जानकारी देकर बम डिस्पोजल स्क्वॉड को बुलवाया गया। बीडीडीएस की टीम ने पॉलिथिन खोली तो इसमें सडक़ पर लगने वाले रिफलेक्टर निकले। जिसके बाद पुलिस व लोगों ने राहत की सांस ली। इंस्पेक्टर ने बताया कि यह किसी की शरारत थी। इसका पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें