फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में घायल ग्राम प्रधान की मौत पर बवाल, लाठीचार्ज के बाद पथराव, थानाध्यक्ष सहित कई ग्रामीण चोटिल

Thu, 01 Jul 2021 11:57 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

  • इफ्को पुलिस चौकी क्षेत्र के कनौजा खुर्द गांव के प्रधान थे अजय
  • परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, जाम से लोग हुए हलाकान, मीलों लंबी लाइन लगी
विज्ञापन
prayagraj news : फूलपुर में ग्राम प्रधान की मौत के बाद भड़के ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया। - फोटो : prayagraj
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कनौजा खुर्द गांव के प्रधान अजय कुमार भारतीय की एसजीपीजीआई लखनऊ में इलाज के दौरान मौत पर ग्रामीण भड़क गए। बृहस्पतिवार को उन्होंने हत्या का आरोप लगाते हुए बाबूगंज बाजार में सड़क पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया। पुलिस प्रशासन ने समझा-बुझाकर मामला शांत कराने की कोशिश की, लेकिन परिजन नहीं माने। पुलिस ने बल प्रयोग करते हुए लाठी चलाई तो ग्रामीणों ने भी पथराव कर दिया। जिसमें सरायइनायत थाना प्रभारी को चोटें आईँ। कई ग्रामीण भी घायल हो गए। चक्का जाम के चलते सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। जिससे यात्रियों को भारी मुसीबतों का सामना करना पड़ा। हालांकि बाद में पुलिस ने शव को हटवाकर रास्ता खुलवा दिया। परिजनों की मांग पर एफआईआर दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही थी।

 

विज्ञापन

prayagraj news : फूलपुर में ग्राम प्रधान की मौत के बाद भड़के ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया। - फोटो : prayagraj
फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के इफको पुलिस चौकी के गांव कनौजा खुर्द के अजय कुमार भारतीय (32) अभी हाल में ही हुए ग्राम प्रधान पद पर निर्वाचित हुए थे। सप्ताह भर पहले वह बहरिया इलाके में अपनी भतीजी की बर्थडे पार्टी से रात करीब 11 बजे अपनी बुलेट बाइक से वापस घर लौट रहे थे। चैमलपुर गांव के सामने पहुंचते किसी अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

उन्हें इलाज के लिए शहर स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से डॉक्टरों ने लखनऊ स्थित एसपीजीआई रेफर कर दिया। वहीं उनका इलाज चल रहा था। बृहस्पतिवार को एसजीपीजीआई में अजय ने दम तोड़ दिया। घटना से घर में कोहराम मच गया। पूरे गांव में मातम छा गया है। पोस्टमार्टम के बाद प्रधान का शव गांव पहुंचा तो ग्रामीण और परिजन भड़क गए। वे हत्या का आरोप लगाने लगे।
विज्ञापन

prayagraj news : ग्राम प्रधान अजय भारती (फाइल फोटो)। - फोटो : prayagraj
नारेबाजी करते हुए वे बाबूगंज के यादव चौराहे पहुंचे और वहां सड़क पर शव रखकर चक्का जाम कर दिया। सूचना पर कोतवाली प्रभारी राज किशोर के अलावा क्षेत्राधिकारी फूलपुर मय पुलिस बल के मौके पर पहुंचे और चक्का जाम समाप्त कराने की कोशिश में जुट गए। लेकिन परिजन हत्या की रिपोर्ट दर्ज करने और मुआवजे की मांग पर अड़े थे। कई थानों की फोर्स बुला ली गई। इसके बाद पुलिस चक्का जाम करने वालों पर लाठी चला दी। स्थिति और बिगड़ गई। ग्रामीण भी आक्रोशित हो गए।
 
उन्होंने पथराव कर दिया। पथराव में सराय इनायत थाना प्रभारी राकेश चौरसिया और कई ग्रामीणों को भी चोटें आईं। कुछ देर बाद मामला शांत हुआ। इसके बाद सीओ राम सागर ने मौके पर एफआईआर दर्ज करने का आश्वासन दिया। फिर शव वहां से हटा लिया गया। उधर घंटों चक्का जाम होने से फूलपुर में दोनों ओर से वाहनों की लंबी लाइन लग गई। गर्मी के कारण लोग बेहाल हो गए थे। सीओ फूलपुर ने बताया कि परिजनों की मांग थी कि एफआईआर की जाय। उनकी बात मान ली गई। परिजन जो भी तहरीर देंगे। रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जाएगी।     
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें