फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : एनजीओ के संरक्षण गृह से दो नाबालिग लड़कियां लापता, अपहरण की रिपोर्ट

Fri, 05 Aug 2022 11:02 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

चाइल्ड लाइन ने 13 जून को स्टेशन से झारखंड और बाराबंकी की दो लड़कियों को लावारिस हालत में घूमते हुए पकड़ा था। उन्हें सीडब्लूसी को सौंप दिया गया था। सीडब्लूसी ने दोनों लड़कियों को क्लाइव रोड स्थित एनजीओ सहयोग संस्था को सौंप दिया था। वहां से 14 जून की रात दोनों लड़कियां लापता हो गईं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिविल लाइंस में क्लाइव रोड पर सहयोग संस्था नाम के एनजीओ से जून महीने में दो नाबालिग लड़कियां लापता हो गईं। संस्था की अधीक्षिका ने चार अगस्त को सिविल लाइंस थाने में अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

विज्ञापन



चाइल्ड लाइन ने 13 जून को स्टेशन से झारखंड और बाराबंकी की दो लड़कियों को लावारिस हालत में घूमते हुए पकड़ा था। उन्हें सीडब्लूसी को सौंप दिया गया था। सीडब्लूसी ने दोनों लड़कियों को क्लाइव रोड स्थित एनजीओ सहयोग संस्था को सौंप दिया था। वहां से 14 जून की रात दोनों लड़कियां लापता हो गईं। संस्था की अधीक्षिका ने सीडब्लूसी को बताया कि कमरे में कई लड़कियां थीं।

Trending Videos
विज्ञापन

दोनों लड़कियां आलमारी रखी चाबी से ताला खोलकर चलीं गईं। अधीक्षिका से तुरंत रिपोर्ट दर्ज कराने को कहा गया। उन्होंने तहरीर दी, लेकिन रिपोर्ट नहीं लिखी गई। सीडब्लूसी चेयरमैन अखिलेश मिश्रा ने दो दिन पहले एफआईआर की जानकारी ली तो पता चला कि रिपोर्ट ही नहीं दर्ज है।


उन्होंने तुरंत दरोगा से बात कर एफआईआर के लिए कहा। चार अगस्त को अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। सीडब्लूसी चेयरमैन ने बताया कि संस्था से एक साल में चार लड़कियां गायब हो चुकी हैं। संस्था की मांग पर वहां सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी गई थी। इसके बाद भी बच्चियों का लापता होना लापरवाही का द्योतक है। इस मामले की जांच कराई जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें