फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj Crime News: नैनी सेंट्रल जेल में दो कैदी भिड़े, एक का सिर फटा, जेल में मचा हड़कंप

Fri, 11 Sep 2020 10:22 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
केंद्रीय कारागार नैनी के सर्किल पांच के बैरक नंबर छह में कैदियों के बीच भिड़ंत हो गई। जिसमें एक विचाराधीन कैदी के सिर पर पत्थर लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल कैदी को पहले जेल अस्पताल और फिर वहां से एसआरएन हास्पिटल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। जेल वार्डेन की तरफ से हमला करने वाले कैदी के खिलाफ नैनी कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई गई है। सूत्रों के अनुसार सर्किल पांच के बैरक दो के कैदियों में आपस में वर्चस्व को लेकर कई दिनों से विवाद चल रहा था। इससे पहले भी दो बार दोनों में झड़प हो चुकी थी। आज विवाद ज्यादा बढ़ गया। 
विज्ञापन


केंद्रीय कारागार नैनी के चक्र संख्या पांच के बैरक दो में विचाराधीन बंदी ज्ञान सिंह(32)  पुत्र स्वर्गीय राम बहादुर सिंह निवासी सेमरी, शांतिनगर, कौंधियारा धोखाधड़ी के मामले में बंद है। इसी बैरक में हत्या का आरोपी अरविंद पासी पुत्र जगदेव पासी निवासी दानपुर चकिया, घूरपुर भी बंद है। दोनों के बीच वर्चस्व को लेकर कई बार विवाद हो चुका है। पिछले एक हफ्ते में दो बार दोनों के बीच झगड़ा हो चुका है।

10 सितंबर को दोपहर में करीब ढाई बजे फिर दोनों में विवाद हो गया। जिसमें दोनों पक्ष के समर्थक बंदी भी आ गए और मारपीट हो गई। जिसमें विचाराधीन बंदी ज्ञान सिंह के सिर पर पत्थर से वार करके गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। जेल प्रशासन के मुताबिक ढाई बजे दोपहर में बंदी ज्ञान सिंह बैरक के शौंचालय में शौंच करने बैठा था।
विज्ञापन


उसी दौरान अरविंद पासी वहां पहुंचा और शौचालय में लगा पत्थर उखाड़कर ज्ञान सिंह के सिर पर मार दिया। जिससे ज्ञान सिंह का सिर फट गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गया।  एसआरएन अस्पताल में भर्ती ज्ञान सिंह की हालत नाजुक बनी हुई। वरिष्ठ जेल अधीक्षक पीएन पांडेय ने बताया कि हमला करने वाले कैदी के खिलाफ नैनी कोतवाली में एफआईआर दर्ज करा दी गई है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें