खुल्दाबाद पुलिस ने रविवार को प्रतिबंधित इंजेक्शन संग दो हिस्ट्रीशीटरों को गिरफ्तार किया। उनके पास से भारी मात्रा में सिरिंज भी मिली है। पुलिस का कहना है कि दोनों खुद भी नशेड़ी हैं। उनसे पूछताछ की जा रही है। इंस्पेक्टर ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर अटाला स्थित हीरा के खेत के पास से अनिल कुमार व करीम उल्लाह को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से कुल 12 डिब्बे बरामद हुए जिनमें 98 निडिल व दो सिरिंज भरे थे। साथ ही 13 ली-जेसिक इंजेक्शन बरामद किए गए जो प्रतिबंधित है।