फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी समारोह से लौट रही कार पलटी, दो की मौत

Thu, 18 Apr 2019 12:11 AM IST
विनोद सिंह News Desk, Amarujala, Prayagraj
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त कार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

नारीबारी क्षेत्र में शादी समारोह से लौट रही बारातियों से भरी कार मंगलवार देर रात खीरी थाना क्षेत्र के टौंगा गांव में अनियंत्रित होकर पलट गई। गाड़ी में दो की मौत हो गई, अन्य छह घायल हो गए। इनमें से दो की हालत गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन


कोरांव कस्बा निवासी विष्णु केशरी पुत्र पारस नाथ केशरी की शादी 16 अप्रैल को थी। बारात नारीबारी क्षेत्र में गई थी। शादी समारोह में शामिल होने के लिए कोरांव निवासी संजू केशरी पुत्र स्व. प्रेम चंद केशरी अपनी कार से अपने साथियों के साथ गए थे। गाड़ी में संजू केशरी के अलावा बाबा केशरी पुत्र स्व. मनीलाल केशरी, रंजन सचदेव पुत्र स्व. त्रिलोचन, ललित केशरी पुत्र लाल जी केशरी, ओम बाबू केशरी पुत्र शंकर लाल केशरी, शिवम सोनी पुत्र रघुवीर प्रसाद सोनी, कमलेश पुत्र कमला स्वर्णकार व रामबाबू पुत्र देव नाथ केशरी सवार थे। लगभग रात एक बजे उक्त सभी लोग गाड़ी से कोरांव के लिए निकले।

उनकी गाड़ी जैसे ही खीरी थानाक्षेत्र के टौंगा गांव पहुंची चालक नियंत्रण खो बैठा व गाड़ी पलटकर खड्ड में जा गिरी। गाड़ी में बैठे रंजन सचदेवा, बाबा केशरी, ललित केशरी व ओम बाबू केशरी गंभीर रूप से घायल हो गए। उसी शादी से लौट रही दूसरी गाड़ी चारों को चाकघाट स्थित एक निजी अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान रंजन सचदेवा (35), बाबा केशरी (35) की मौत हो गई। अन्य दो गंभीर घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। दो मृतकों का शव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोरांव लाने के बाद खीरी पुलिस ने पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की रंजन और बाबा के घरों में कोहराम मच गया है। बाबा केशरी की एक पुत्री व रंजन सचदेवा एक पुत्र एवं एक पुत्री के पिता थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें