अल्लापुर के तिलक नगर स्थित दुकान में पकौड़ी बनाने के दौरान सिलिंडर में लीकेज से आग गई। आग इतनी भीषण थी कि दो सिलिंडर भी फट गए। दमकल विभाग की गाड़ियां पहुंचतीं, इससे पहले ही वहां रखा फ्रिज, मोबाइल आदि जलकर राख हो गया।
तिलक नगर में बाटी-चोखा की दुकान है। प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि वह सुबह दुकान पर नाश्ता करने गया था। करीब 9:15 बजे महिला दुकानदार पकौड़ी छान रही थी। इसी बीच अचानक सिलिंडर में आग लग गई। इससे पास में रखा दूसरा सिलिंडर भी आग की चपेट में आ गया और तेज धमाका के साथ फट गया। सूचना पर सिविल लाइंस एफएसओ राजेश कुमार दो गाड़ियों के साथ टीम लेकर मौके पहुंचे। एफएसओ ने बताया कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है। सिलिंडर में आग लगने की बात सामने आ रही है। ब्यूरो