करबला के समीप बुधवार रात अनियंत्रित जेसीबी की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने जेसीबी चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
मांडा थाना क्षेत्र के देवरी (भवानीपुर) गांव के शंभूनाथ और उनके बुआ का बेटा प्रेमशंकर बाइक से अहिरनकापूरा गांव से बाइक से घर लौट रहे थे। वह जैसे ही मेजा के करबला गांव के समीप पहुंचे कि अनियंत्रित जेसीबी ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक घायल हो गए। इंस्पेक्टर दीनदयाल सिंह ने बताया कि जेसीबी चालक तिजगा गांव के अशोक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।