फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: महुआव धाम शिव मंदिर के सौंदर्यीकरण पर खर्च होंगे दो करोड़ रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरांव क्षेत्र के सुभाष बिसरी गांव में स्थित अति प्राचीन महुआव धाम शिव मंदिर परिसर के सौंदर्यीकरण के लिए दो करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसकी मंजूरी प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने दे दी है।
विज्ञापन

विधायक राजमणि कोल ने प्राचीन महुआव धाम शिव मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए शासन को अवगत कराया था। कोरांव आए कैबिनेट मंत्री के सामने प्रस्ताव रखा गया। जिसपर उन्होंने मुहर लगाई। अब जल्द ही मंदिर का सौंदर्यीकरण कार्य शुरू होने की संभावना है।
विधायक राजमणि कोल ने रविवार को दोपहर बाद तीन बजे शिव मंदिर में पहुंचकर पूजन-अर्चन किया। उन्होंने प्रदेश सरकार का आभार जताया। पूजन अर्चन के दौरान अनिल मिश्र, अखंड पांडेय, रामराज सिंह पटेल, बबुआन द्विवेदी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें