अतीक अहमद के दो करीबियों समेत पुलिस ने तीन लोगों को हिस्ट्रीशीटर घोषित कर दिया है। इनमें अवैध स्लाटर हाउस चलाने का आरोपी आसिफ दुर्रानी और अपहरण के मामले में हाल ही में जेल भेजा गया राशिद उर्फ नीलू निवासी कसारी मसारी शामिल हैं।
दुुर्रानी हत्या के गवाह को धमकाने के मामले में हाल ही में अतीक अहमद संग नामजद हुआ था। साथ ही अवैध स्लाटर हाउस चलाने में भी वह मुख्य आरोपी है लेकिन पुलिस की लापरवाही से अब तक वह पकड़ा नहीं गया है। उधर जार्जटाउन में विभिन्न मामलों में वांछित चंद्रमा प्रसाद यादव की भी हिस्ट्रीशीट खोली गई है।