फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : बकरी चराने गए दो बच्चे नहाते समय नदी में डूबे,  गांव में मचा रहा कोहराम

Sat, 25 May 2024 08:45 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

नहाते समय अचानक दोनों गहरे पानी में चले गए और उनको डूबता देख मौजूद लोगों ने बचाने का प्रयास किया लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। हादसे की खबर सुनते गांव में सन्नाटा छा गया। गांव के लोग नदी के किनारे पहुंचे और बच्चों के शव को नदी से निकाल कर गांव ले आए।
विज्ञापन
डूबने से मौत। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बकरी चराने गए दो बच्चे नहाते समय अचानक नदी में डूब गए। नदी के पास मौजूद लोगों ने बच्चों को बचाने का प्रयास किया। उसके पहले दोनों की मौत हो गई। अलसमस (12) पुत्र मोहम्मद इलियास व अलिशबा उर्फ रोजी (10) मोहम्मद अशरफ निवासी चफरी थाना नवाबगंज शाम करीब पांच बजे गंगा नदी के पास बकरी चराने गए थे। इसी बीच दोनों नदी में नहाने चले गए।

विज्ञापन


नहाते समय अचानक दोनों गहरे पानी में चले गए और उनको डूबता देख मौजूद लोगों ने बचाने का प्रयास किया लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। हादसे की खबर सुनते गांव में सन्नाटा छा गया। गांव के लोग नदी के किनारे पहुंचे और बच्चों के शव को नदी से निकाल कर गांव ले आए। बताया गया कि अलसमस के पिता टेंपो चालक है। अलिशबा के पिता मोहम्मद अशरफ का कारोबार मुंबई में है। वह अपनी पत्नी के साथ मुंबई में रहते हैं। पिता के मुंबई में रहने से अलिशबा उर्फ रोजी अपने दादा मोहब्बत अली के पास रहती थी। दोनों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें