फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : मांडा के उमापुर कला गांव के मतदान केंद्र पर पड़ा मात्र एक वोट, ग्रामीणों ने किया था बहिष्कार

Sat, 25 May 2024 06:57 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

उमापुर कला मतदान केंद्र के बूथ संख्या 176 पर कुल 989 मतदाता पंजीकृत हैं। इसमें गांव के लोगों ने ओवरब्रिज की मांग को लेकर मतदान का बहिष्कार कर दिया था। बूथ पर किसी भी पार्टी का कोई एजेंट भी नहीं था। सीडीओ साढ़े तीन घंटे तक गांव में रहे और लगातार ग्रामीणों से आग्रह करते रहे लेकिन ग्रामीणों ने एक नहीं सुनी।
विज्ञापन
ग्रामीणों से बातचीत करते सीडीओ गौरव कुमार। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इलाहाबाद लोकसभा क्षेत्र के मेजा विधानसभा के उमापुर कला गांव के मतदान केंद्र पर मात्र एक वोट पड़ा है। यहां के ग्रामीणों ने ओवरब्रिज की मांग को लेकर मतदान का बहिष्कार कर दिया था। भाजपा प्रत्याशी नीरज त्रिपाठी और मुख्य विकास अधिकारी गौरव कुमार सहित तमाम अधिकारियों के मान मनौवल के बावजूद ग्रामीण मतदान के लिए राजी नहीं हुई। सीडीओ यहां पर कई घंटे तक मौजूद रहे। शाम छह बजे मतदान का समय खत्म होने के बाद सीडीओ ने बताया कि यहां पर सिर्फ एक वोट पड़ा है। 

विज्ञापन


उमापुर कला मतदान केंद्र के बूथ संख्या 176 पर कुल 989 मतदाता पंजीकृत हैं। इसमें गांव के लोगों ने ओवरब्रिज की मांग को लेकर मतदान का बहिष्कार कर दिया था। बूथ पर किसी भी पार्टी का कोई एजेंट भी नहीं था। सीडीओ साढ़े तीन घंटे तक गांव में रहे और लगातार ग्रामीणों से आग्रह करते रहे लेकिन ग्रामीणों ने एक नहीं सुनी। लिखित आश्वासन के बाद ही मतदान पर अड़े रहे। ग्रामीणों का कहना था कि जिलाधिकारी मौके पर आएं और लिखित आश्वासन दें। 

भाजपा प्रत्याशी नीरज त्रिपाठी ने ग्रामीणों की समस्या पर सहमति जताई और उनकी मांगों को जायज बताया। उन्होंने मतदान की अपील भी की, लेकिन ग्रामीणों ने एक नहीं सुनी। सुबह से ही अधिकारी मनाने में जुटे रहे लेकिन ग्रामीण मानने के लिए तैयार नहीं हुए। इस बूथ पर मात्र एक वोट पड़ा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें