फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : संदिग्ध हाल में तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Fri, 01 Apr 2022 11:30 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

हंडिया थाना क्षेत्र के माता प्रसाद का पूरा गांव में तालाब में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई। काफी खोजबीन के बाद शव को बरामद किया जा सका।
विज्ञापन
Prayagraj News : दो बच्चों की तालाब में डूबने से हुई मौत। - फोटो : प्रयागराज
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हंडिया के बरौत गांव में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक घटना हुई। यहां संदिग्ध हाल में दो मासूम तालाब में डूब गए जिससे उनकी मौत हो गई। दोनों चचेरे भाई थे। इनमें से एक का नाम यश (10) और दूसरा अंश(11) था। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए तीन लोगों पर नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। इससे पहले उन्होंने छह घंटे तक शव नहीं उठने दिया। पुलिस अफसरों का कहना है कि जांच पड़ताल की जा रही है। 

विज्ञापन



घटना सुबह 8.30 बजे के करीब हुई। यश पुत्र कृपाशंकर तिवारी और अंश पुत्र गुलाबशंकर महुआ बीनने के लिए गांव में ही स्थित तालाब के पास गए थे। इसी दौरान वह संदिग्ध हाल में तालाब में डूब गए।


कुछ देर बाद दोनों के शव पानी में उतराते दिखे तो गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पर परिजनों के साथ ही बड़ी संख्या में ग्रामीण जुट गए। जानकारी पर पुलिस भी आ गई और दोनों शवों को बाहर निकलवाया। पुलिस ने पूछताछ की तो परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया। यह भी बताया कि दोनों बच्चे चचेरे भाई हैं। 

विज्ञापन

Prayagraj News : दो बच्चों के तालाब में डूबने के बाद रोते-बिलखते परिजन। - फोटो : प्रयागराज
धक्का देकर गिराया तालाब में
इस मामले में यश के पिता कृपाशंकर ने तहरीर देकर केस दर्ज कराया है। तहरीर में आरोप लगाया गया है कि दोनों बच्चे तालाब के किनारे स्थित पेड़ के पास महुआ बीनने गए थे। आरोप है कि इसी दौरान गांव के ही समरजीत यादव ने अपने बेटे राहुल यादव व भाई अमरजीत यादव के साथ मिलकर दोनों बच्चों को तालाब में धकेल दिया।



गांव के ही पवन पांडेय ने बचाने की कोशिश की तो उसे लाठी-डंडों से पीटा और जान से मारने की धमकी दी। इसके चलते दोनों बच्चों की मौत हो गई। तहरीर में यह भी कहा गया है कि 2014 में आरोपी समरजीत ने गांव के ही दो अन्य लोगों संग मिलकर मत्स्य पालन के लिए तालाब का पट्टा कराया था। तहरीर में यह भी मांग की गई है कि पट्टा निरस्त किया जाए। 


क्या कहते हैं अधिकारी
मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आगे की कार्रवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर होगी। - अभिषेक अग्रवाल, एसपी गंगापार  
विज्ञापन

आरोपी के घर के सामने रख दिए दोनों शव
घटना को लेकर दोनों बच्चों के परिजन बेहद आक्रोशित थे। जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेने की कोशिश की तो उन्होंने विरोध कर दिया। यही नहीं दोनों शव उठाकर आरोपी समरजीत के घर के बाहर रख दिया। सूचना पाकर एसपी गंगापार भी आ गए। परिजनों की मांग थी कि आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए।



अफसर मान-मनौव्वल करते रहे लेकिन परिजन शांत नहीं हुए। सूचना पर एसडीएम हंडिया व तहसीलदार भी पहुंच गए। एसडीएम ने आश्वासन दिया कि अगर कोई अतिक्रमण हुआ है तो जंाच कराकर तीन दिन के अंदर इसे हटवाया जाएगा। इसके बाद जाकर परिजन माने और फिर छह घंटे बाद दोपहर तीन बजे के करीब शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे जा सके। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें