मेजा में दो कारों की भिड़ंत के बाद जुटे ग्रामीण और पुलिस। संवाद
इलाके के बिगहनी गांव के सामने बृहस्पतिवार सुबह कोहरे की वजह से दो कारों में भिड़ंत हो गई। इस दाैरान एक कार में सवार भदोही में पुलिस विभाग में दीवान ज्ञान सिंह (56) गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें रामनगर सीएचसी के बाद शहर रेफर कर दिया गया। दूसरी कार में सवार लोग दुर्घटना के बाद कार को लॉक कर भाग गए। सूचना पर चौकी इंचार्ज रामनगर अभिनव उपाध्याय पहुंचकर दुर्घटना ग्रस्त कारों को सड़क के किनारे कराकर बाधित आवागमन को बहाल कराया।
मेजा थाना क्षेत्र के डोहरिया (नयाकापूरा) के ज्ञान सिंह (56) भदोही में पुलिस विभाग में दीवान के पद पर तैनात हैं। बताया गया कि ज्ञान सिंह छुट्टी लेकर कार से अकेले घर आ रहे थे।