क्षेत्र के ग्राम सभा पिलखुआं रेलवे क्राॅसिंग के निकट बृहस्पतिवार को एक महिला का छत विक्षत शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसकी पहचान करने का प्रयास किया, लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है।
स्टेशन अधीक्षक अर्जुन यादव ने बताया कि शाम को साकेत मुंबई सुपर फास्ट ट्रेन गुजरी है। उसी से महिला के कटने की सूचना मिली है। इंस्पेक्टर मऊआइमा पंकज अवस्थी ने बताया कि महिला की पहचान नहीं हो सकी है। उसकी उम्र करीब 40 से 42 वर्ष आंकी जा रही है। वह पीले रंग की साड़ी। इंस्पेक्टर ने बताया कि फिलहाल पहचान न होने से शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।