फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: सड़क के बीच में खड़े युवकों ने दो भाइयों पर किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
खुल्दाबाद में बीच सड़क खड़े होकर रास्ता अवरुद्ध कर रहे युवकों ने मंगलवार रात सामान लेकर लौट रहे दो सगे भाइयों की लाठी-डंडों से पिटाई कर दी। साथ ही धमकी दी कि पुलिस से शिकायत पर अंजाम ठीक नहीं होगा। पीड़ितों ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

झलवा निवासी सिद्धार्थ सोनकर छोटे भाई रिंशू के साथ चौक से सामान खरीद कर लौट रहे थे। सिद्धार्थ ने बताया कि खुल्दाबाद में दुर्गा पूजा पंडाल के पास बीच सड़क पर कुछ युवक खड़े थे।
उसने रास्ते से हटकर किनारे खड़े होने के लिए कहा तो आरोपियों ने गालीगलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर झगड़ा शुरू करने लगे और कुछ ही देर में अपने दर्जनों साथियों को बुला लिया। इसके बाद सभी ने दोनों भाइयों पर हमला बोल दिया। उन्हें लाठी-डंडों से से पीटा।
विज्ञापन

हमला करने वाले स्थानीय युवक थे। खुल्दाबाद थाना प्रभारी सुरेंद्र वर्मा ने बताया कि दोनों का मेडिकल कराया गया है। मारपीट करने वाले युवकों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें