प्रयागराज। धूमनगंज के मुबारकपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास बृहस्पतिवार को ट्रेन से कटकर बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। आसपास के लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। जांच में पता चला कि महिला बिचले का पुरवा की रहने वाली 60 वर्षीय फूलन देवी है। जो कि मानसिक रूप से विक्षिप्त है। बैरल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है। वहीं, धूमनगंज थाना प्रभारी अमरनाथ का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है। ब्यूरो