फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: दोस्तों के साथ गंगा में नहाने गए दो सगे भाई की डूबने से मौत

Mon, 18 May 2026 02:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
काश मोहम्मद
विज्ञापन
दोस्तों के साथ रविवार को गंगा नदी में नहाने गए सगे भाई गहरे पानी में डूब गए। चार घंटे के बाद पहुंची एनडीआरएफ टीम ने दोनों के शव को कुंड से बाहर निकाला।
विज्ञापन

कुरेसर मजरा डांडी निवासी अल्ताफउद्दीन खेती करने के साथ गांव स्थित एक स्कूल के प्रबंधक हैं। रविवार की सुबह उनका बेटा मोहम्मद काश (25) और मोहम्मद कैश(18) दोस्तों के साथ गंगा में नहाने गए थे। बताया गया कि नदी में नहाने के बाद सभी बाहर निकल आए। इस दौरान मोहम्मद कैश कुंड में फंस गया।
तभी तट पर खड़ा मोहम्मद काश छोटे भाई को नदी में डूबता देखकर छलांग लगा दी इससे दोनों गहरे पानी के कुंड में फंस गए। खबर गांव पहुंची तो सैकड़ों लोग मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

जानकारी मिलते ही पुलिस भी घाट पर पहुंच गई। गोताखोरों को बुलाकर शव की तलाश शुरू की गई लेकिन सफलता नहीं मिली। दोपहर करीब एक बजे एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और शव की तलाश में जुट गई।
करीब सवा घंटे की कोशिश के बाद दोनों का शव बाहर निकला गया। जानकारी मिलने पर एसडीएम सोरांव ज्ञानेंद्र नाथ, नायब तहसीलदार नैंसी शुक्ला मौके पर पहुंचे। इस दौरान पीड़ित परिवार ने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया।

पत्नी और मां हुईं बेहोश

मृतक मोहम्मद काश निजी स्कूल में पिता का सहयोग करते रहे। छोटे भाई मोहम्मद कैश ने इसी साल हाई स्कूल की परीक्षा उत्तीर्ण की थी। मोहम्मद काश की शादी फरवरी 2026 में हुई थी। पत्नी आतिफा, मां उम्मे हनी, भाई मोहम्मद जैद व मोहम्मद अदनान और बहन शगुफा का हाल बेहाल था।

सपाई पहुंचे पीड़ित के घर, बधांया ढांढ़स
दो भाइयों की मौत की खबर मिलते ही सपा नेताओं का पीड़ित के घर मजमा लग गया। सपा नेता दूध नाथ पटेल, इलाहाबाद विश्वविद्यालय के पूर्व उपाध्यक्ष आदिल हमजा, पप्पू पासी और पूर्व प्रधान कृष्णा पाल आदि लोगों ने परिवार को दु:ख की घड़ी में ढांढ़स बंधाया।
विज्ञापन



-

काश मोहम्मद

काश मोहम्मद

काश मोहम्मद

काश मोहम्मद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें